झुंड से बिछड़े हाथी ने मचाया कोहराम

पीरटांड़ पीरटांड़ में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाथी जगह-जगह न

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 12:06 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 12:06 AM (IST)
झुंड से बिछड़े हाथी ने मचाया कोहराम
झुंड से बिछड़े हाथी ने मचाया कोहराम

पीरटांड़ : पीरटांड़ में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाथी जगह-जगह नुकसान पहुंचा रहे हैं। गुरुवार रात हाथी ने सिमरकोढी पंचायत के करमाटांड़ निवासी विशन टुडू के घर को निशाना बनाया। स्थानीय मुखिया इमामुल अली ने बताया कि पीड़ित के अनुसार एक हाथी आया था। हाथी ने उसके घर को तोड़ना शुरू किया तो गांव में शोर हुआ। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने हाथी को भगाया। इधर, वनरक्षी संजय महतो ने बताया कि आम लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। जंगल में दो हाथी हैं। एक चिरकिया नदी के किनारे व दूसरा जांगो जंगल में बताया जा रहा है। हाथियों को भगाने का प्रयास जारी है।

chat bot
आपका साथी