बगोदर में तीसरे दिन भी हाथियों का उत्पात जारी

बगोदर बगोदर इलाके में शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी जंगली हाथियों का उत्पात जारी रह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Aug 2020 04:51 PM (IST) Updated:Sun, 23 Aug 2020 04:51 PM (IST)
बगोदर में तीसरे दिन भी हाथियों का उत्पात जारी
बगोदर में तीसरे दिन भी हाथियों का उत्पात जारी

बगोदर : बगोदर इलाके में शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी जंगली हाथियों का उत्पात जारी रहा। वन विभाग व ग्रामीणों के प्रखंड के औंरा इलाके से खदेड़े जाने के बाद हाथियों का झुंड अलगडीहा पहुंचा। वहां उसने किसानों के मक्का व धान की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया। इससे किसानों में मायूसी छा गई है। फिलहाल हाथियों का झुंड अलगडीहा के जंगल में डेरा जमाए हुए है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। अलगडीहा के सिकंदर अंसारी मोबाइल से हाथियों की वीडियो व फोटो ले रहा था। तभी एक हाथी ने उसे कुचल दिया। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए धनबाद ले गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बगोदर के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो को दी। सूचना पर वे रविवार की सुबह अलगडीहा पहुंचे। उन्होंने डीएफओ व फॉरेस्टर से बात कर हाथियों के झुंड को जितनी जल्द हो सके, इलाके से भगाने को कहा ताकि कोई बड़ा नुकसान वे ना कर सकें। उन्होंने किसानों की फसलों के हुए नुकसान की भरपाई करने को कहा। इससे सहदेव मंडल, कोलेश्वर मंडल, किशुन मंडल, लक्षमण मंडल समेत कई किसानों की धान व मक्का की फसल को नुकसान पहुंचा है।

chat bot
आपका साथी