हाथियों ने धरगुल्ली में मचाया उत्पात, चट कर गए अनाज

बगोदर प्रखंड के धरगुल्ली में शुक्रवार रात हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने दो घर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 11:56 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 11:56 PM (IST)
हाथियों ने धरगुल्ली में मचाया उत्पात, चट कर गए अनाज
हाथियों ने धरगुल्ली में मचाया उत्पात, चट कर गए अनाज

बगोदर : प्रखंड के धरगुल्ली में शुक्रवार रात हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने दो घरों को नुकसान पहुंचाया और घर में रखे अनाज को खा गए। साथ ही कई किसानों के खेतों में लगी मकई व धान की फसल को नुकसान पहुंचाया। सूचना पाकर शनिवार सुबह पूर्व विधायक नागेंद्र महतो धरगुल्ली पहुंचे और वहां का जायजा लिया। किसानों को हिम्मत देते हुए डीएफओ से बात कर हाथियों से हुए नुकसान व अनाज की व्यवस्था करने को कहा। कहा कि किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है। प्रशासन उनके साथ खड़ा है। उनके साथ दीपू मंडल, बीरेंद्र मंडल, पशुपति शर्मा, राजू रवानी, कैला महतो, अनंत नारायण शर्मा, संजू पांडेय, मिथिलेश ठाकुर, सोनू रवानी, संचित कुमार सिन्हा, शंभु राय, श्याम शर्मा, अनिल राय आदि मौजूद थे।

हाथियों के हमले में घायल व्यक्ति की मौत : प्रखंड अंतर्गत नावाडीह पंचायत स्थित सखुवाडीह में गत सोमवार को हाथियों के हमले में घायल हुए 70 वर्षीय नीलकंठ मिस्त्री की मौत धनबाद में इलाज के दौरान हो गई। यह जानकारी सबलपुर के निवर्तमान उप मुखिया मन्नू मोदी ने दी। बता दें कि सोमवार सुबह लगभग चार बजे झुंड से बिछड़े दो हाथियों के हमले से गांव के तीन लोग घायल हो गए थे। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज को धनबाद तथा रांची के रिम्स रेफर किया गया था। इलाज के दौरान रिम्स में एक महिला 44 वर्षीय चंपा देवी की मौत दो दिन पूर्व हो गई थी, जबकि नीलकंठ मिस्त्री ने इलाज के दौरान शनिवार को दम तोड़ा। उसकी मौत की सूचना के बाद गांव में मातम का माहौल है।

chat bot
आपका साथी