हाथियों ने तीन ग्रामीणों को किया घायल

संवाद सहयोगी सरिया झुंड से बिछड़े हाथियों ने सोमवार सुबह करीब चार बजे सरिया थाना क्षे

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 06:35 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 06:35 PM (IST)
हाथियों ने तीन ग्रामीणों को किया घायल
हाथियों ने तीन ग्रामीणों को किया घायल

संवाद सहयोगी, सरिया : झुंड से बिछड़े हाथियों ने सोमवार सुबह करीब चार बजे सरिया थाना क्षेत्र के सखुवाडीह गांव में उत्पात मचाया। खेत की ओर जा रहे तीन ग्रामीणों को उसके घर के सामने ही हाथियों ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे तीनों घायल हो गए। इसके बाद हाथी गांव से बाहर चले गए। हाथियों के हमले में घायल एक ग्रामीण की स्थिति चिताजनक बनी हुई है। उसे धनबाद रेफर किया गया है।

सखुवाडीह गांव के 70 वर्षीय नीलकंठ मिस्त्री, 40 वर्षीय काजल देवी एवं 42 वर्षीय चमनी देवी खेत की ओर जा रहे थे। इसी बीच गांव की आबादी वाले इलाके एवं तंग गलियों के बीच से दो हाथी अचानक आ धमके। ग्रामीण कुछ समझ पाते, उसके पहले ही हाथियों ने तीनों को अपनी पटक दिया। इसके बाद दोनों हाथी आगे की ओर बढ़ गए। इस घटना में नीलकंठ मिस्त्री का हाथ और पैर टूट गया और सिर में भी गंभीर चोट आई है। बगोदर में प्राथमिक उपचार के बाद उसे धनबाद रेफर कर दिया गया, जबकि घायल महिलाओं का इलाज स्थानीय स्तर पर कराया जा रहा है।

गांव में हाथी आने की सूचना होने के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने घरों से भागकर किसी तरह सुरक्षित रहे। ग्रामीणों ने गांव में हाथियों के आने और घटना के बारे में वन विभाग को तत्काल जानकारी दी, लेकिन विभाग के अधिकारी व कर्मी ने इस पर तत्काल कोई पहल नहीं की। इस कारण ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति काफी रोष देखा गया। सूचना मिलने के करीब पांच घंटा बाद सरिया वन विभाग की टीम घटनास्थल पहुंची। टीम को ग्रामीणों के आक्रोश का भी सामना करना पड़ा।

वन क्षेत्र पदाधिकारी सुरेश राम ने कहा कि ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम घटनास्थल पहुंची है। सरकारी प्रावधान के अनुसार घायलों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। हाथियों को खदेड़ने के लिए वन विभाग रात से ही प्रयासरत है। उन्होंने ग्रामीणों से हाथियों को छेड़छाड़ नहीं करने तथा सचेत रहने की सलाह दी।

chat bot
आपका साथी