हाथी ने तीन को किया घायल, घर-फसलों को पहुंचाया नुकसान

पालगंज पीरटांड़ में शनिवार सुबह एक हाथी ने तीन लोगों को घायल कर दिया। घर फसल दीवा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 12:45 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 12:45 AM (IST)
हाथी ने तीन को किया घायल, घर-फसलों को पहुंचाया नुकसान
हाथी ने तीन को किया घायल, घर-फसलों को पहुंचाया नुकसान

पालगंज : पीरटांड़ में शनिवार सुबह एक हाथी ने तीन लोगों को घायल कर दिया। घर, फसल, दीवार आदि को नुकसान पहुंचाया। घायलों में कसियाटांड़़ निवासी आशा देवी, चिलगा टोला के नंदलाल मरांडी व सिकटिया के बोका हेम्ब्रम शामिल हैं। इन सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

बताया जाता है कि सुबह अचानक एक हाथी खरपोका पहुंचा। वहां हसमत अली के घर का दरवाजा, खेत की चहारदीवारी आदि तोड़ दिया। वहां से खदेड़ने के बाद हाथी चिलगा पहुंचा, जहां शौच के लिए गए नंदलाल मरांडी को कुचल दिया। शोर होने के बाद हाथी कसियाटांड़ चला गया। वहां भी वृद्ध महिला आशा देवी को घायल कर दिया। इसके बाद हाथी मसनोटांड़ जंगल चला गया। वहां खेत में काम कर रहे सिकटिया निवासी बोका हेम्ब्रम को घायल कर दिया। इस बीच वन विभाग से किसी के नहीं पहुंचने पर कुछ लोगों ने अंचल अधिकारी विनय प्रकाश तिग्गा, रेंजर विश्वनाथ प्रसाद आदि को फोन कर सूचना दी। सीओ की पहल पर वन विभाग के कर्मी जागे और फोरेस्टर मनीष राय के नेतृत्व में एक टीम पीरटांड़ पहुंची।

बता दें कि पीरटांड में यह पहली घटना है, जब एक साथ तीन लोगों को किसी हाथी ने नुकसान पहुंचाया। हालांकि पूरे प्रखंड में हाथियों के हमले में अब तक आधा दर्जन से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। सैकड़ों लोगों के आशियाने उजड़ चुके है। वनरक्षी सूरज चौधरी ने बताया कि वन विभाग की टीम जंगल में सक्रिय है। हथियों से लोगों को बचाने के लिए हर संभल प्रयास किया जा रहा है। लोगों को भी इससे सचेत रहने को कहा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी