हाजिरी बनाकर वर्कशाप से गायब मिले अधिकांश सीसीएल कर्मी

गिरिडीह सीसीएल वर्कशाप बनियाडीह में कार्यरत कर्मी अब सावधान हो जाएं। किसी दिन आपकी हाजिर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 11:51 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 11:51 PM (IST)
हाजिरी बनाकर वर्कशाप से गायब मिले अधिकांश सीसीएल कर्मी
हाजिरी बनाकर वर्कशाप से गायब मिले अधिकांश सीसीएल कर्मी

गिरिडीह: सीसीएल वर्कशाप बनियाडीह में कार्यरत कर्मी अब सावधान हो जाएं। किसी दिन आपकी हाजिरी काटकर कार्रवाई की जा सकती है। इस तरह का एक मामला शनिवार को वर्कशाप बनियाडीह में देखा गया। वर्कशाप में ड्यूटी पर आए लगभग 50 कर्मियों ने हाजिरी बनाई। इसके बाद साढ़े बारह बजते ही अधिकांश लोग ड्यूटी से ही गायब हो गए। पूरे वर्कशाप में सन्नाटा हो गया। लगभग एक दर्जन कर्मी ही ड्यूटी पर मौजूद थे। कर्मियों के भागने की जानकारी कई यूनियन नेताओं एवं सीसीएल प्रबंधन को मिल गई। प्रबंधन ने कार्मिक विभाग से कई अधिकारियों एवं यूनियन नेताओं को जांच के लिए वर्कशाप भेजा गया। जांच के दौरान मात्र एक दर्जन लोग ही ड्यूटी पर मौजूद थे।

परियोजना पदाधिकारी एसके सिंह ने बताया कि वर्कशाप से शनिवार को अधिकांश कर्मियों के गायब रहने की सूचना मिली थी। सूचना पर यहां के कई अधिकारियों एवं कुछ यूनियन नेताओं को जांच के लिए भेजा गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता हैं।

फैक्ट्रियों में नहीं होता मानकों का पालन : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने कहा कि आए दिन गिरिडीह के फैक्टरी एरिया में लापरवाही के कारण कई घटना घटित होती रहती है। इसका कारण है कि कई में जो मानक होता है उसका पालन नहीं होता है। इस कारण दुर्घटनाएं होती हैं और निरीह मजदूरों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। आज की जो घटना है बालमुकुंद लोहा फैक्ट्री की लापरवाही का कारण है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता और महामंत्री प्रदीप राय ने तुरंत मुफस्सिल थाना जाकर घटना की जानकारी दी। रात दो बजे प्रबंधन की लापरवाही से दोनों मजदूरों की मौत हो गई थी और उसके बाद सदर अस्पताल दोनों को लाया गया। सवाल यह उठता है कि जब दो बजे रात में घटना हुई तो मृतकों के स्वजनों को घटना की जानकारी सुबह क्यों दी गई। जिला प्रशासन से मांग है कि घटना की जांच निष्पक्ष तरीके से कर दोषियों पर कार्रवाई हो और अविलंब मृतकों के स्वजनों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा एवं आश्रितों को नौकरी मिले।

chat bot
आपका साथी