ग्रामीण इलाकों में धूमधाम से मनाई गई दुर्गापूजा

जागरण टीम गिरिडीह दुर्गापूजा धूमधाम व शांतिपूर्वक तरीके से गिरिडीह जिले के ग्रामीण इल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 07:26 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 07:26 PM (IST)
ग्रामीण इलाकों में धूमधाम से मनाई गई दुर्गापूजा
ग्रामीण इलाकों में धूमधाम से मनाई गई दुर्गापूजा

जागरण टीम, गिरिडीह : दुर्गापूजा धूमधाम व शांतिपूर्वक तरीके से गिरिडीह जिले के ग्रामीण इलाकों में मनाई गई। मौके पर सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध किया गया था। शनिवार की शाम नम आंखों से श्रद्धालुओं ने मां को विदाई दी।

गांडेय: बड़कीटांड़, दासडीह, गांडेय, लेदो, मंडरो समेत सभी दुर्गा मंदिरों में विजयदशमी के दिन विसर्जन जुलूस निकाला गया। इस दौरान माता रानी के जयकारे व शंखनाद से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु कांधे पर माता रानी की प्रतिमा को उठाकर जलाशय के पास पहुंचे। वहां पूजा अर्चना के बाद नम आंखों से माता को विदाई दी।

बेंगाबाद: प्रखंड क्षेत्र में दुर्गापूजा सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाई गई। हालांकि कुछ स्थानों पर दो पक्षों के बीच मारपीट और छोटी मोटी सड़क दुर्घटनाएं घटी। मेला में अपेक्षा से अधिक भीड़ उमड़ी। भीड़ के कारण कोरोना गाइड लाइन की धज्जियां उड़ गईं। सोनबाद, बेंगाबाद, महुआर, जरूवाडीह, झलकडीहा व खुरचुट्टा में प्रतिमा का विसर्जन शुक्रवार की देर शाम कर दिया गया।

देवरी: सार्वजनिक दुर्गा मंदिर देवरी, रानीडीह, फतेहपुर, घोरंजी, किसगो, ढेंगाडीह, सिखरुडीह, खसलोडीह, तेतरिया, मनिकबाद, मनकडीहा आदि जगहों पर मां जगदंबे की पूजा अर्चना की गई।

बिरनी: पलौंजिया ठाकुरबाड़ी दुर्गा मंडप में विजयादशमी की शाम को पूजा अर्चना के क्रम में एक ही समुदाय के दो पक्ष आपस में उलझ गए जिन्हें समझा बुझाकर शांत कराया गया।

तिसरी: तिसरी के प्रसिद्ध दुर्गा मंडप की प्रतिमा का विसर्जन शनिवार की सुबह दस बजे विधिवत रूप से किया गया। चंदौरी, खिड़कियां मोड़, पेपिलो, भंडारी आदि कई गांवों में धूमधाम से दुर्गापूजा का उत्सव मनाया गया। मां दुर्गे के दर्शन को लेकर लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी।

डुमरी: हटियाटांड़ में प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया। विभिन्न पूजा मंदिरों में सुयोग्य ब्राह्मणों के सानिध्य में विधि विधान से पूजा की गई। मंदिर परिसर में आई महिलाओं ने सिदूर खेला खेल एक दूसरे को सिदूर लगाकर बधाई दी। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के प्रशांत जायसवाल, मनोज सिंह, राजेंद्र जायसवाल, अखिलेश राणा, प्रकाशचंद मेहता, बीरेंद्र कुमार सिन्हा, मिथुन जायसवाल, आशीष अग्रवाल, शंकर ठाकुर, रामचन्द्र मंडल, ललिन सिंह, प्रियरंजन जायसवाल, अरूण जायसवाल आदि विसर्जन के दौरान सक्रिय रहे। पारसनाथ रेलवे स्टेशन प्रांगण स्थित दुर्गा पूजा मंडप में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सफल हुए प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इसी तरह चैनपुर, धावाटांड़, डुमरी, निमियाघाट, लक्ष्मणटुंडा, तेलखारा, चंदनाडीह, नगरी आदि विभिन्न क्षेत्रों में स्थित दुर्गा मंडपों में सादगीपूर्ण तरीके से प्रतिमा विसर्जन किया गया।

------------------------

निमियाघाट: डुमरी प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को दशहरा का समापन धूमधाम से किया गया। शुक्रवार शाम प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित प्रतिमा को नदी व तालाबों में विसर्जन कर दिया गया। जामतारा दुर्गा मंदिर, डुमरी थाना के निकट सार्वजनिक दुर्गा मंदिर, इसरी बाजार हटियाटांड़, पारसनाथ रेलवे स्टेशन कालोनी, निमियाघाट स्टेशन परिसर, गानोडीह, नगरी, रोशनाटुंडा के पुराने और नए दुर्गा मंदिर, पोरदाग, चैनपुर, धावाटांड़, बरगंडा, चंदनाडीह आदि क्षेत्रों में दुर्गा पूजनोत्सव का आयोजन किया गया था।

पीरटांड़: प्रखंड क्षेत्र के पालगंज, खुखरा, कुड़को, हरलाडीह, चिरकी, मधुबन, विशुनपुर सहित अन्य पंचायतों में दुर्गापूजा धूमधाम से मनाया गया।

सरिया: भगला, किस्टो, हजारीबाग रोड स्टेशन परिसर, पीडब्ल्यू आई, काला रोड स्थित बंगाली दुर्गा मंडप, नावाडीह , केसवारी व बंदखारो स्थित दुर्गा मंडप में मां की प्रतिमा के साथ भव्य मेले का आयोजन किया गया था। बगोदर: बेको, अटका, औंरा आदि जगहों पर दुर्गा पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शनिवार को मां को नम आंखों से श्रद्धालुओं ने अंतिम विदाई दी।

खोरीमहुआ : धनवार, डोरंडा, घोड़थंबा, गोरहंद, चट्टी तथा मंसाडीह आदि क्षेत्रों में दुर्गापूजा शांति पूर्वक संपन्न हो गया। शुक्रवार को ही दुर्गा जी की मूर्ति का विसर्जन कर दिया गया तो वहीं धनवार में शनिवार को विसर्जन किया गया। मूर्ति को पूरे धनवार बाजार में श्रद्धालुओं ने भ्रमण कराया।

जमुआ: विजयादशमी के दिन शुक्रवार को प्रखंड के मिर्जागंज एवं बाटी में मां की प्रतिमा का विसर्जन किया गया जबकि जमुआ, चितरडीह, खरगडीहा सहित अन्य स्थानों पर विसर्जन शनिवार को हुआ। पूजा के दौरान कहीं मेला नहीं लगा फिर भी श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा स्थलों पर उमड़ पड़ी।

संस, झारखंडधाम: झारखंडधाम में शुक्रवार को ही प्रतिमाओं का शिवगंगा तालाब में विसर्जन किया गया। चुंगलो, माधोपुर, खरियोडीह व बलैडीह में शनिवार को प्रतिमा का विसर्जन किया गया। पूजा संपन्न कराने में प्रदीप सिंह, ऋषि पांडेय, दीपक सिंह, रामानंद सिंह, राजकुमार राय, भिखारी राम, उदय द्विवेदी, गोविद सिंह, नरेश पंडा, सुरेश वर्मा आदि का सराहनीय भूमिका रही। दुर्गापूजा पर नाटक का मंचन

संस, सरिया: नवयुवक कुशवाहा संघ खेशकरी के बैनर तले दुर्गापूजा पर शुक्रवार को देवासुर संग्राम नामक पौराणिक नाटक किया गया। इस मंचन में सभी पात्रों की भूमिका सराहनीय रही।इसे सफल बनाने में संतोष कांत ,कालेश्वर वर्मा, बालेश्वर वर्मा, गिरीश कुमार का अहम योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी