दुर्गापूजा में सजावट से अधिक सफाई पर होगा ध्यान

जमुआ (गिरिडीह) दुर्गापूजा को लेकर मिर्जागंज में स्थानीय युवकों ने तैयारी शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 09:13 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 09:13 PM (IST)
दुर्गापूजा में सजावट से अधिक सफाई पर होगा ध्यान
दुर्गापूजा में सजावट से अधिक सफाई पर होगा ध्यान

जमुआ (गिरिडीह) : दुर्गापूजा को लेकर मिर्जागंज में स्थानीय युवकों ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बार यहां की समिति ने कुछ अलग हटकर करने को ठानी है। दुर्गापूजा में यहां सजावट से ज्यादा साफ सफाई पर फोकस किया जाएगा। इसमें विशेष सहयोग करनेवाले युवाओं को समिति सम्मानित भी करेगी। गुरुवार को मिर्जागंज के युवकों ने जत्था बनाकर पूरे पंचायत का जायजा लिया। बंद नालियों को लेकर योजना बनाई गई। युवकों ने पंचायत के बरतल्ला रोड, मेन बाजार, पतंग चौक, बदडीहा चौक, आजाद रोड, कचहरी रोड, महावीर रोड एवं मंदिर परिसर का जायजा लिया। लोगों को अतिक्रमण और गंदगी को लेकर हिदायत दी। समिति के विजय चौरसिया ने कहा कि यहां की पूजा और विसर्जन का कार्यक्रम अन्य जगहों से भिन्न और पारंपरिक है। यहां मां की विदाई लोग मूर्ति को अपने कंधों पर रखकर करते हैं। ऐसे में अतिक्रमण के कारण मां की प्रतिमा को कंधे पर लेकर चलने में परेशानी होती है। इस संबंध में लोग खुद विचार करें और अपने-अपने दरवाजों से अतिक्रमण हटाएं व गंदगी भी न फैलाएं। जो गंदगी है उसे शीघ्रता पूर्वक साफ कर लें। जहां गंदगी दिखेगी वहां की सजावट रोक दी जाएगी और साथ में जुर्माना भी लगाया जाएगा। उक्त टोली में सदानंद साव, रंजीत साव, मुखिया प्रतिनिधि रंजीत कुमार राम, संतोष साव, राजेंद्र राम गुप्ता, सूचित कुमार गुप्ता, सुनील वर्मा, प्रभाकर कुमार, पंकज कुमार, ललन कुमार, अमर कुमार, राजा कुमार, राजेश साव, बबलू साव, सोनू साव आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी