औषधि निरीक्षक ने किया निरीक्षण, नहीं है ऑक्सीजन की कमी

गिरिडीह कार्यपालक दंडाधिकारी धीरेंद्र कुमार एवं औषधि निरीक्षक अमित कुमार ने गुरुवार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 05:35 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 05:35 PM (IST)
औषधि निरीक्षक ने किया निरीक्षण, नहीं है ऑक्सीजन की कमी
औषधि निरीक्षक ने किया निरीक्षण, नहीं है ऑक्सीजन की कमी

गिरिडीह : कार्यपालक दंडाधिकारी धीरेंद्र कुमार एवं औषधि निरीक्षक अमित कुमार ने गुरुवार को शहर की कई दवा दुकानों एवं नव अल्ट्रासाउंड का औचक निरीक्षण किया। साथ ही साथ अस्पतालों एवं ऑक्सीजन सप्लायर से गिरिडीह में ऑक्सीजन की उपलब्धता की जानकारी ली। नवजीवन नर्सिगहोम एवं ऑक्सीजन के वितरक राहुल केडिया और विवेक कुमार ने बताया कि गिरिडीह में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध है। नव अल्ट्रासाउंड के संचालक डॉ. शैलेंद्र चौधरी ने बताया कि कुछ तकनीकी खराबी के कारण सीटी स्कैन पिछले दो तीन दिनों से बंद है, जिसे दुरुस्त किया जा रहा है। संभवत: शुक्रवार से सरकार द्वारा निर्धारित दर जो कि 2500 रुपये से तीन हजार है, उसी दर पर मरीजों को ये सेवा उनके यहां उपलब्ध होगी।

ऑक्सीमीटर की कमी के बारे में भी कई दुकानों से जानकारी ली। एक दो दुकानों में ऑक्सीमीटर उचित मूल्य पर उपलब्ध पाया गया।निरीक्षण के क्रम में दवाओं की कमी की कोई बात सामने नहीं आई।

chat bot
आपका साथी