दहेज के हत्यारोपित सास ससुर को भेजा जेल

झारखंडधाम बदडीहा मे 30 मार्च को विवाहिता उषा देवी का शव फांसी के फंदे पर लटकता हु

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 06:06 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 06:06 PM (IST)
दहेज के हत्यारोपित सास ससुर को भेजा जेल
दहेज के हत्यारोपित सास ससुर को भेजा जेल

झारखंडधाम : बदडीहा मे 30 मार्च को विवाहिता उषा देवी का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ उसके घर के अंदर मिला था। इस मामले में प्राथमिक अभियुक्त सास बिशनी देवी व ससुर किरानी महतो को पुलिस ने गांव कोदैया थाना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कोदैया गांव से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया। वहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस मुख्य आरोपित मृतका के पति सतीश को पूर्व में ही जेल भेज चुकी है। कहा जा रहा है कि ससुरालवालों ने 30 मार्च को ही दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या कर दी थी। इसमें मृतका की मां ने ससुराल के 11 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। हीरोडीह के थानेदार आरएस पांडेय ने कहा कि बाकी अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। सभी को जेल भेजा जाएगा।

chat bot
आपका साथी