पिंटू के हत्यारे को मिले कड़ी सजा

संवाद सहयोगी गिरिडीह विश्व दिव्यांग दिवस को गिरिडीह में दिव्यांगों की संस्था दिव्यांग जनकल्या

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 06:51 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 06:51 PM (IST)
पिंटू के हत्यारे को मिले कड़ी सजा
पिंटू के हत्यारे को मिले कड़ी सजा

संवाद सहयोगी, गिरिडीह : विश्व दिव्यांग दिवस को गिरिडीह में दिव्यांगों की संस्था दिव्यांग जनकल्याण संघ ने काला दिवस के रूप में मनाया। संघ से जुड़े दिव्यांग शहर के झंडा मैदान में एकजुट हुए और काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन किया।

संघ के अध्यक्ष राजेश्वर तिवारी ने कहा कि पिछले साल 14 सूत्री मांगपत्र उपायुक्त को सौंपा गया था, लेकिन साल बीतने के बावजूद दिव्यांगों की मांग पर प्रशासन ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई और न ही इस संबंध में संघ के सदस्यों को कोई जानकारी दी। इसी के विरोध में विश्व दिव्यांग दिवस को काला दिवस के रूप में वे लोग मना रहे हैं।

बताया कि एक बार पुन: 14 सूत्री मांगों को लेकर उपायुक्त को पत्र सौंपा जा रहा है। मांगों पर विचार करते हुए उसे पूरा करने की मांग की जा रही है। इस दौरान दिव्यांगों ने पिछले दिनों धनवार में संपत्ति विवाद में पीट पीट दिव्यांग पिटू यादव के हत्या की घटना पर भी दुख जताया। आरोपितों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।

बैठक में उपाध्यक्ष मो. नसीमुद्दीन, सचिव आकाश सिंह, उप सचिव नसरीन परवीन, कोषाध्यक्ष द्वारिका पंडित, मीडिया प्रभारी रंजीत रजक आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी