सीटीओ आने तक चलेगा बनियाडीह में सीटू का अनशन

संवाद सहयोगी बनियाडीह (गिरिडीह) सीसीएल बनियाडीह परियोजना कार्यालय के पास सीटू का चल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 07:17 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 07:17 PM (IST)
सीटीओ आने तक चलेगा बनियाडीह में सीटू का अनशन
सीटीओ आने तक चलेगा बनियाडीह में सीटू का अनशन

संवाद सहयोगी, बनियाडीह, (गिरिडीह) : सीसीएल बनियाडीह परियोजना कार्यालय के पास सीटू का चल रहा बेमियादी अनशन शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। छह सूत्री मांगों को लेकर एक दिसंबर से अनशन शुरू किया गया था। अनशन में सीसीएल की कई महिला कर्मी भी शामिल हुई।

सीटू के गिरिडीह शाखा अध्यक्ष बिरसा हांसदा एवं सचिव राजू यादव ने कहा कि जब तक कबरीबाद एवं ओपेनकास्ट माइंस का सीटीओ नहीं आ जाता, अनशन जारी रहेगा। वैसे तो 31 दिसंबर को ओपेनकास्ट माइंस की सीटीओ की अवधि समाप्त हो रही है। इससे कबरीबाद माइंस से कोयले का उत्खनन कार्य प्रभावित है। इससे सीसीएल को काफी नुकसान हो रहा है। यहां रोड सेल भी बंद है जिससे हजारों सेल के मजदूर प्रभावित हुए हैं। उन्हें रोजी रोजगार नहीं मिल रहा है। यहां से वर्षों से इन मजदूरों का रोजगार चल रहा था। शनिवार को सीटू के केंद्रीय महासचिव सह जेबीसीसीई के स्थायी सदस्य डीडी रामानंदन, महामंत्री आरपी सिंह व प्रदेश महामंत्री प्रकाश विप्लव अनशन में शामिल होकर गिरिडीह कोलियरी से संबंधित अपनी अपनी बातों को रखेंगे।

मौके पर दिलीप कुमार, गुलाब दास, शंभू यादव, दीपक राम, राजेंद्र यादव, अर्जुन कोल्ह, सुरेश कोल्ह, अनिल कुमार राय, सुरेंद्र हाड़ी, शुकुरमुनी, फुलमुनी, सुमा देवी, देवकी देवी, सावित्री देवी, शांति देवी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी