अनाज वितरण में गड़बड़ी, बीडीओ कराएंगे जांच

संस पीरटांड़ (गिरिडीह) चिरकी पंचायत के नावाडीह में संचालित दुर्गा स्वयं सहायता समूह पर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 09:08 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 09:08 PM (IST)
अनाज वितरण में गड़बड़ी, बीडीओ कराएंगे जांच
अनाज वितरण में गड़बड़ी, बीडीओ कराएंगे जांच

संस, पीरटांड़ (गिरिडीह): चिरकी पंचायत के नावाडीह में संचालित दुर्गा स्वयं सहायता समूह पर स्थानीय राशनकार्ड धारियों ने अनाज वितरण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। इसे लेकर गुरुवार को दर्जनों लोग बीडीओ दिनेश कुमार से मिलने पहुंच गए। बीडीओ ने चार दिसंबर को जांच टीम भेजने का आश्वासन दिया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि समूह महिला का है और अनाज का वितरण पुरुष करते हैं। इस कारण लाभुकों से वे उलझते रहते हैं। ग्रामीणों में प्रेमचंद महतो, राजेश महतो आदि ने बताया कि समूह में अनाज वितरण में काफी मनमानी की जाती है। प्रत्येक माह दो बार अनाज देने का है पर इस दुकान से ऐसा नहीं हो रहा है। कभी मुफ्त में तो कभी पैसा लेकर अनाज दिया जता है। इतना ही नहीं कार्डधरियों से हमेशा विवाद होता रहता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस दुकान को हटाकर दूसरी जगह दुकान खोली जाए। जिस अनाज की कालाबाजारी कर ली गई है उसे वितरण किया जाए अन्यथा आंदोलन किया जाएगा। बहरहाल बीडीओ ने बताया कि जांच कमेटी का गठन कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

बताया कि नावाडीह के ग्रामीण पीडीएस दुकानदार को कई बार अनाज वितरण करने की हिदायत दे रहे थे। इसे लेकर गांव में कई दौर की बैठक भी हुई पर बैठक में बात नहीं बनने पर गुरुवार सुबह से सभी तैयारी में लग गए और दोपहर में सभी शोर शराबा करते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंच गए।

chat bot
आपका साथी