दिल्ली के ट्रक चालक ने गिरिडीह के सरिया थाने में की आत्महत्या

सरिया थाना क्षेत्र के बागोडीह गांव निवासी वरूण सिंह के छत पर बुधवार की शाम शकील को संदिग्ध अवस्था में देखा गया था। ग्रामीणों ने पकड़कर उसकी पिटाई की थी।

By mritunjayEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 03:37 PM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 03:37 PM (IST)
दिल्ली के ट्रक चालक ने गिरिडीह के सरिया थाने में की आत्महत्या
दिल्ली के ट्रक चालक ने गिरिडीह के सरिया थाने में की आत्महत्या

धनबाद, जेएनएन। झारखंड के गिरिडीह जिले के सरिया थाना हाजत में दिल्ली के  ट्रक चालक मो. शकील ने बुधवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सरिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दोपहर करीब ढ़ाई बजे गिरिडीह भेज दिया है। मजिस्ट्रेट की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम होगा। मृतक चालक के परिजनों से गिरिडीह पुलिस का कोई संपर्क अभी तक नहीं हो पाया है। एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने सरिया थाना पहुंचकर की जांच की। 

सरिया थाना क्षेत्र के बागोडीह गांव निवासी वरूण सिंह के छत पर बुधवार की शाम उसे संदिग्ध अवस्था में देखा गया था। ग्रामीणों ने पकड़कर उसकी पिटाई की थी। इसके बाद सरिया थाना को मामले की जानकारी दी गई।पुलिस ने पहुंचकर उसे हिरासत में लेकर आई। गुरुवार की सुबह जब उसे गमछा से झूलते देखा तो पुलिस की होश उड़ गयी। तत्काल उसे नीचे उतारा गया। इसके बाद उसे बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुबह से ही पुलिस इस मामले में काफी गोपनीयता बरत रही थी। दोपहर 12 बजे तक किसी को भी घटना की जानकारी होने नहीं दी गयी। 

सूचना पाकर सरिया के एसडीपीओ विनोद कुमार महतो बगोदर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने बताया कि सरिया थाना के एक कमरे में उसे रखा गया था। वहां उसने गमछा से फांसी लगा ली थी। तुरंत उसे बगोदर अस्पताल लाया गया। इलाज के क्रम में वहां उसकी मौत हो गयी।

शव को कोलकाता पहुंचा सहयोगी चालक के घर में की थी पार्टी: सरिया थाना क्षेत्र के बागोडीह से गुरुवार को गिरफ्तार दिल्ली निवासी मो. शकील के सरिया थाना में फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले की गुत्थी पुलिस ने लगभग सुलझा ली है। बताते चलें कि शकील की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में यह चर्चा सुनने को मिल रही थी कि दिल्ली का कोई व्यक्ति बागोडीह गांव कैसे पहुंचा।

बताया जाता है कि दिल्ली में बागोडीह निवासी सहदेव राम और शकील एंबुलेंस चलाता था। बीते दिनों वे दोनों दिल्ली से एक शव को कोलकाता के खिदिरपुर पहुंचाने के लिए गए हुए थे। इसी बीच लौटने के क्रम में शकील को सहदेव अपने घर बागोडीह ले गया, जहां बुधवार को दोनों ने खाना खाया। शराब भी पी। इसी बीच शकील घूमने के लिए निकला, जहां लोगों ने चोर समझकर उसकी धुनाई कर दी और सरिया पुलिस के हवाले कर दिया।

इसके बाद किन कारणों से उसने सरिया थाना में फंदे में झूलकर आत्महत्या कर ली, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। वहीं इस तरह के बयान से पुलिस मुकर रही है। पुलिस उसके सहयोगी चालक सहदेव राम एवं एंबुलेंस को जब्त करने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। गुरुवार देर शाम तक सहदेव के बारे में कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल सका था।

दूसरी ओर गुरुवार की देर शाम तक मामले के खुलासे के लिए जिले के सभी डीएसपी सरिया थाना में जमे हुए थे। बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार ङ्क्षसह व माले नेता परमेश्वर वर्मा घटना की जानकारी लेने सरिया थाना पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस घटना में पुलिस की घोर लापरवाही दिख रही है। पुलिस के बड़े अधिकारियों को दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करनी चाहिए एवं भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति ना हो, इसका भी ध्यान रखना चाहिए।

chat bot
आपका साथी