सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का निर्णय

बगोदर बरवाडीह दुर्गा मंदिर में शुक्रवार को कुरमी विकास मोर्चा की बैठक हुई। इसमें समा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 07:18 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 07:18 PM (IST)
सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का निर्णय
सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का निर्णय

बगोदर : बरवाडीह दुर्गा मंदिर में शुक्रवार को कुरमी विकास मोर्चा की बैठक हुई। इसमें समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का निर्णय लिया गया। इसमें गांव के लोगों से नेतमनी साड़ी का लेनदेन नहीं करने, चुमानी बर्तन का लेनदेन नहीं करने, मरखी व भोज में साड़ी नहीं देने, बारातियों की संख्या एक सौ तक करने, शादी विवाह के निमंत्रण कार्ड के नोट में नेतमनी साड़ी व चुमानी बर्तन नहीं लाने का आग्रह करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता भीम महतो ने की व संचालन केदार महतो ने किया। बैठक में सुधीर प्रसाद, जितेंद्र महतो, गोव‌र्द्धन महतो, बोधी महतो, दौलत महतो, बनौधी महतो, श्यामलाल महतो, बिशुन महतो, दुलारचंद महतो, विनोद महतो, धनेश्वर महतो, गोविद महतो, नारायण महतो, प्रेमचंद महतो, ताराचंद महतो, शिवा महतो, रीतलाल महतो, शंकर महतो, किशुन महतो, फलजीत महतो, कविराय देवी, पार्वती देवी, दुलारी देवी, ललिता देवी, लिखिया देवी, सरस्वती देवी, मारिया देवी, डीलचंद महतो, निर्मल महतो, खीरो महतो समेत अन्य लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी