कुरीतियों को दूर करने का निर्णय

बगोदर प्रखंड के खेतको प्रेमनगर शिवमंदिर टोला व मुंडरो काली मंदिर के प्रांगण में रविवार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 08:21 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 08:21 PM (IST)
कुरीतियों को दूर करने का निर्णय
कुरीतियों को दूर करने का निर्णय

बगोदर : प्रखंड के खेतको प्रेमनगर शिवमंदिर टोला व मुंडरो काली मंदिर के प्रांगण में रविवार को कुड़मी/कुरमी विकास मोर्चा की बैठक की गई। इसमें समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का निर्णय लिया गया। इसमें गांव के लोगों से नेतमनी साड़ी का लेनदेन नहीं करने, चुमानी बर्तन का लेनदेन नहीं करने, मरगी व भोज में साड़ी नहीं देने, बारातियों की संख्या एक सौ करने, शादी विवाह के निमंत्रण कार्ड में नेतमनी साड़ी व चुमानी बर्तन नहीं लाने, बारातियों की संख्या अधिकतम 100 लिखाने एवं व्यावसायिक शिक्षा पर विशेष जोर देने का निर्णय लिया गया। खेतको में बैठक की अध्यक्षता बलदेव प्रसाद ने की जबकि मुंडरो में अध्यक्षता चंद्रदीप महतो ने की एवं संचालन मेघलाल महतो ने किया। बैठक में प्रेमचंद प्रसाद, अजय कुमार महतो, टेकलाल महतो, प्रयाग महतो, नागेंद्र महतो, पूरन महतो, त्रिभुवन महतो, कोकिल महतो, जगदीश महतो, राजू महतो, डेगलाल महतो, हीरामन महतो, बलराम महतो, विलास महतो, बासुदेव महतो, काली महतो, हीरालाल महतो, खागेंद्र महतो, प्रकाश कुमार महतो समेत कई लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी