ससुराल वालों की पिटाई से महिला की मौत

संवाद सहयोगी तिसरी ससुराल वालों की पिटाई से शनिवार देर रात एक महिला की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 06:52 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 06:52 PM (IST)
ससुराल वालों की पिटाई से महिला की मौत
ससुराल वालों की पिटाई से महिला की मौत

संवाद सहयोगी, तिसरी : ससुराल वालों की पिटाई से शनिवार देर रात एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार लिया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है। घटना तिसरी थाना क्षेत्र के नीमाडीह गांव की है। मृतका 28 वर्षीय फूलो देवी नीमाडीह निवासी भुवनेश्वर यादव की पत्नी थी।

बताया जाता है मवेशी को मकई खिलाने की बात पर फूलो देवी का अपने देवर दीपक यादव से झगड़ा हो गया। इस दौरान उसकी जमकर पिटाई कर दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थिति बिगड़ने पर पति उसे इलाज के लिए बेलाटांड़ ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। महिला का मायका देवघर के बांके गांव में है।

मृतका के पिता सिधेश्वर यादव ने तिसरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें दामाद और उसके भाई पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी पिकू प्रसाद ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। मृतका के दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र क्रमश: दो व पांच साल है।

chat bot
आपका साथी