महिला की मौत, ससुराल वालों पर जहर खिलाकर मारने का आरोप

संवाद सहयोगी सरिया (गिरिडीह) परसिया पंचायत अंतर्गत बगड़ो निवासी अजय कुमार पांडेय तथा जि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 May 2021 07:11 PM (IST) Updated:Sun, 23 May 2021 07:11 PM (IST)
महिला की मौत, ससुराल वालों पर जहर खिलाकर मारने का आरोप
महिला की मौत, ससुराल वालों पर जहर खिलाकर मारने का आरोप

संवाद सहयोगी, सरिया (गिरिडीह) : परसिया पंचायत अंतर्गत बगड़ो निवासी अजय कुमार पांडेय तथा जितेंद्र पांडेय ने ससुराल वालों पर अपनी 24 वर्षीय बहन सोनिया देवी को जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया है। जितेंद्र पांडेय ने बताया कि उनकी बहन सोनिया का विवाह हजारीबाग जिला के बरही थाना अंतर्गत पंचमाधव गांव के पंचम कुमार पांडेय के साथ वर्ष 2017 में हुआ था। बहन को ससुराल के लोग अतिरिक्त दहेज लाने के लिए लगातार प्रताड़ित करते थे। इस बीच सोनिया ने एक लड़की को भी जन्म दिया। बावजूद इसके उसके साथ मारपीट जारी रही।

बताया कि बीते शनिवार सुबह नौ बजे दूरभाष पर जानकारी मिली कि उनकी बहन की तबीयत खराब है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग में भर्ती कराया गया है। समाचार मिलते ही दोपहर लगभग 12 बजे परिवार के लोग सदर अस्पताल पहुंचे। वहां देखा कि उनकी बहन का शव अस्पताल में पड़ा हुआ है तथा शव के पास उनका पति पंचम कुमार पांडेय खड़ा है। पूछताछ पर स्वजनों को बताया गया कि उसकी बहन ने आपसी विवाद में जहर खा लिया था। उसे प्राथमिक उपचार के लिए बरही अस्पताल लाया गया, वहां से उसे हजारीबाग रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस घटना को लेकर स्वजनों ने शक जाहिर किया है कि उसकी बहन को लोगों ने जहर खिलाकर मार दिया है। इसकी सूचना हजारीबाग पुलिस को दी गई। इधर हजारीबाग पुलिस मौके पर पहुंचकर महिला के पति को कब्जे में ले लिया और शव का पोस्टमार्टम कराया।

दूसरे भाई जितेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को बहन के ससुराल ले जाया गया, वहां घर के सभी पुरुष सदस्य फरार थे। स्थानीय लोगों के सहयोग से शव का अंतिम संस्कार कराया गया तथा तीन वर्षीय भगिनी को अपने साथ सरिया थाना क्षेत्र के अपने पैतृक गांव बगड़ो ले आए। बरही थाना में आवेदन देकर बहन की जहर खिलाकर हत्या करने के आरोप में बहनोई पंचम पांडेय सहित पांच लोगों को नामजद आरोपित किया गया है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोप की जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

chat bot
आपका साथी