महिला की मौत, हत्या का आरोप

संवाद सहयोगी डुमरी सरिया थाना क्षेत्र के मोकामो की एक 31 वर्षीय महिला की मौत रविवार देर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Apr 2021 07:53 PM (IST) Updated:Mon, 26 Apr 2021 07:53 PM (IST)
महिला की मौत, हत्या का आरोप
महिला की मौत, हत्या का आरोप

संवाद सहयोगी, डुमरी : सरिया थाना क्षेत्र के मोकामो की एक 31 वर्षीय महिला की मौत रविवार देर रात मीना जेनरल अस्पताल डुमरी में इलाज के दौरान हो गई। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर जहर पिलाकर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर उसने डुमरी थाना में आवेदन दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है।

मृतका के पिता मोकामो निवासी अब्दुल अंसारी ने बताया कि पुत्री शहीदा खातून की शादी 12 वर्ष पूर्व गांव के ही लतीफ मियां के पुत्र मो. शमीम अंसारी के साथ की थी। शादी के बाद से ही उसकी पुत्री को दो लाख रुपये एवं एक बाइक लाने के लिए उसका पति, ससुर व सास सलीमा खातून, देवर नसीम अंसारी, भाभी रेबुन खातून हमेशा मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहते थे। दामाद ने 24 अप्रैल को मुखिया को बताया कि उसकी पत्नी ने जहर खा लिया है। उसका इलाज स्थानीय चिकित्सक से करा रहे हैं। इसके बाद मुखिया ने उसे जानकारी दी। उसने पुत्री से बात कराने की गुहार उसके ससुराल वालों से लगाई, लेकिन किसी ने बात नहीं कराई। इसी बीच उसकी स्थिति बिगड़़ने पर उसे मीना जेनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वे लोग भी अस्पताल पहुंचे। इसके बाद दामाद को छोड़़ सभी ससुराल वाले चले गए। इलाज के दौरान बेटी की मौत हो गई। शादी के बाद ससुराल वालों ने पुत्री को कभी मायके नहीं आने नहीं दिया। मृतका को दो पुत्र और एक पुत्री है।

chat bot
आपका साथी