ससुराल से लौटे युवक की मौत

बेंगाबाद ( गिरिडीह) ताराजोरी पंचायत के मोहनडीह निवासी 35 वर्षीय युवक शिकार सोरेन की

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 08:04 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 08:04 PM (IST)
ससुराल से लौटे युवक की मौत
ससुराल से लौटे युवक की मौत

बेंगाबाद ( गिरिडीह) : ताराजोरी पंचायत के मोहनडीह निवासी 35 वर्षीय युवक शिकार सोरेन की रविवार की रात अपने आवास पर मौत हो गई। उसके निधन से जहां उनके स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है वहीं गांव में मातम पसर गया है। शिकार सोरेन झलकडीहा गांव अपना ससुराल आया था। उसकी पत्नी एवं दो बच्चे झलकडीहा में ही थे। रविवार शाम को वह अपना घर चला गया। पत्नी बच्चों के साथ मायके में ही रह गई। इस बीच सोमवार की सुबह पत्नी को उसकी मौत की खबर मिली। इधर स्थानीय मुखिया महेंद्र हांसदा, समाजसेवी रविलाल हांसदा, नुनूलाल टुडू आदि ने शोक व्यक्त किया है।

chat bot
आपका साथी