फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

संवाद सहयोगी झारखंडधाम परसन ओपी के कैलाढाब गांव में रविवार सुबह 25 वर्षीय युवती शहना

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 07:21 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 07:21 PM (IST)
फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

संवाद सहयोगी, झारखंडधाम : परसन ओपी के कैलाढाब गांव में रविवार सुबह 25 वर्षीय युवती शहनाज खातून का शव पंखा के हुक में दुपट्टा के सहारे लटका पाया गया। इसकी सूचना पड़ोसियों ने परसन पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव के साथ मृतका की सास अमना बीबी एंव ससुर सिकन्दर अंसारी को पकड़कर थाना ले गई। हालांकि यह हत्या है या आत्महत्या, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना के चार घंटे तक थाना में आवेदन नहीं दिया गया था।

इससे प्रतीत होता है कि दोनों पक्ष मामले को रफा दफा करने की फिराक में हैं। इधर, पुलिस अंचल निरीक्षक नवीन कुमार सिंह थाना पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरीडीह भेज दिया गया।

परसन थानेदार अभिषेक रंजन ने कहा कि मृतका के मायके वालों से आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर ही आगे की कार्रवाई होगी। जयंती चौधरी ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। कहा कि इस घटना में यदि कोई दोषी है तो उसे बख्शा नहीं जाए और निर्दोष को फंसाया न जाए।

बताया जाता है कि अम्बाटांड़ पंचायत के ढाब निवासी यूसुफ अंसारी की पुत्री शहनवाज की शादी दो वर्ष पूर्व सिकंदर आंसारी के पुत्र अहमद अंसारी के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल में उसे किसी तरह की परेशानी होने की शिकायत नहीं मिली थी। उसका पति बेंगलुरु में नौकरी करता है।

chat bot
आपका साथी