घर से गायब बच्चे का शव कुएं में मिला

सरिया थाना क्षेत्र के बंदखारो निवासी संजय मंडल का सात वर्षीय पुत्र अनुष कुमार महावीर झांकी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 05:43 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 05:43 PM (IST)
घर से गायब बच्चे का शव कुएं में मिला
घर से गायब बच्चे का शव कुएं में मिला

सरिया : थाना क्षेत्र के बंदखारो निवासी संजय मंडल का सात वर्षीय पुत्र अनुष कुमार महावीर झांकी जुलूस में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला था। काफी देर होने के बाद भी उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन देर शाम तक पता नहीं चलने पर उसकी खोजबीन सोशल मीडिया में पोस्ट डालकर किए जाने का प्रयास किया जाने लगा। गुरुवार की सुबह परिजनों ने उसे ढूंढ़ने की पहल शुरू की। इसी क्रम में घर के पीछे बने कुएं में उस बच्चे का शव देखा गया। ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात ने बताया कि बच्चे के लापता होने की सूचना सरिया पुलिस को परिजनों ने नहीं दी थी। इसकी सूचना प्राप्त हुई तो सरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गिरिडीह भेज दिया।

chat bot
आपका साथी