कोविड मरीजों का डीसी ने जाना हाल

सरिया (गिरिडीह) शुक्रवार को दैनिक जागरण में सरिया में बिगड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था और कोविड

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 06:38 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 06:38 PM (IST)
कोविड मरीजों का डीसी ने जाना हाल
कोविड मरीजों का डीसी ने जाना हाल

सरिया (गिरिडीह) : शुक्रवार को दैनिक जागरण में सरिया में बिगड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था और कोविड संक्रमित मरीजों को इलाज में हो रही परेशानी से जुड़ी खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया था। इसके बाद शनिवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने सरिया स्थित निजी अस्पताल देवकी अस्पताल के कोविड-19 सेंटर का औचक निरीक्षण किया। डीसी ने अस्पताल में इलाजरत मरीजों की स्थिति के बारे में अस्पताल के संचालक डॉ. राजेश कुमार से जानकारी ली। साथ ही अस्पताल में उपलब्ध सुविधा के बारे में बारी-बारी से भी जानकारी लेते हुए देखे गए। संचालक ने उपायुक्त को बताया कि वर्तमान में कोविड 19 से संबंधित सात संक्रमित मरीज यहां इलाजरत हैं। इनमें सभी को सांस लेने की मुख्य समस्या थी। वे इलाज के बाद सामान्य हैं और सभी की स्थिति में पहले से बेहतर सुधार है। वहीं अस्पताल में वेंटिलेटर, आइसीयू पाइप लाइन से ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड आदि की सुविधा के बारे मे जानकारी दी गई। उपायुक्त ने जांच के बाद अस्पताल के संचालक की ओर से मरीजों को दी जा रही बेहतर सुविधा के लिए बधाई दी। इस क्रम में सरिया के अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार खलको भी उपस्थित थे।

----------------------------------संपादन-अविनाश प्रसाद।

chat bot
आपका साथी