साइबर अपराध पर लगाम को छापेमारी, संदेह में एक धराया

गिरिडीह साइबर अपराध पर लगाम लगाने को लेकर साइबर थाने की पुलिस ने गुरुवार की रात को

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 01:10 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 01:10 AM (IST)
साइबर अपराध पर लगाम को छापेमारी, संदेह में एक धराया
साइबर अपराध पर लगाम को छापेमारी, संदेह में एक धराया

गिरिडीह : साइबर अपराध पर लगाम लगाने को लेकर साइबर थाने की पुलिस ने गुरुवार की रात को छापेमारी अभियान चलाया। यह अभियान अहिल्यापुर थाना क्षेत्र में चलाया गया। इस क्रम में साइबर अपराध में संलिप्त रहने के आरोप में एक युवक को हिरासत में लिया गया। पुलिस की टीम युवक को साइबर थाना ले आई है। उससे साइबर अपराध में संलिप्त रहने के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस युवक के मोबाइल को कब्जे में लेते हुए बैंक खाते से किए गए ट्रांजेक्शन की डिटेल खंगालते हुए साक्ष्य जुटाने में जुटी है। साइबर अपराध में संलिप्त रहने के साक्ष्य मिलने के बाद आरोपित के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपित के खिलाफ साइबर अपराध में संलिप्त रहने की पुलिस को शिकायत मिली थी जिसके बाद छापेमारी करते हुए उसे दबोचा गया है।

साइबर अपराधी की तलाश में बेंगाबाद पहुंची पंजाब पुलिस : पंजाब के एक सेवानिवृत्त फौजी के खाते से हजारों रुपये की फर्जी निकासी की जांच को लेकर शुक्रवार को पंजाब पुलिस बेंगाबाद पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से मामले के आरोपित के नाम पते का सत्यापन किया गया। हालांकि सही आरोपित की पहचान नहीं होने के कारण पंजाब पुलिस बैरंग वापस लौट गई। पंजाब के रूपनगर जिले के आनंदपुर साहेब थाने से आए पुरूषोत्तम कुमार व गजेंद्र सिह ने बताया कि वहां के एक सेवानिवृत्त फौजी के खाते से 87 हजार रुपये की फर्जी निकासी हुई थी। इस मामले में मोबाइल डिटेल के आधार पर बेंगाबाद के लक्ष्मीपुर निवासी एक व्यक्ति को आरोपित किया गया था। इसके सत्यापन के लिए वे लोग यहां आए थे।

chat bot
आपका साथी