यूपी पुलिस ने गिरिडीह से साइबर आरोपित को उठाया, ग्रामीणों ने किया हंगामा

गिरिडीह उत्तर प्रदेश पुलिस देवघर में कैंप कर गिरिडीह देवघर व जामताड़ा में छापेमारी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 12:54 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 12:54 AM (IST)
यूपी पुलिस ने गिरिडीह से साइबर आरोपित को उठाया, ग्रामीणों ने किया हंगामा
यूपी पुलिस ने गिरिडीह से साइबर आरोपित को उठाया, ग्रामीणों ने किया हंगामा

गिरिडीह : उत्तर प्रदेश पुलिस देवघर में कैंप कर गिरिडीह, देवघर व जामताड़ा में छापेमारी कर साइबर अपराधियों को तलाश रही है। गिरिडीह के अहिल्यापुर से एक आरोपित महेंद्र मंडल को पुलिस गिरफ्तार कर ले गई है। स्थानीय पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी। नतीजा घरवालों ने उसके अपहरण की सूचना पुलिस को दी। इससे हड़कंप भी मचा रहा।

लखनऊ उच्च न्यायालय के जज के रिश्तेदार से 70 हजार की ठगी हुई थी। इसकी जांच के लिए लखनऊ साइबर सेल की पुलिस 18 जून से देवघर में कैंप किए है। जांच में महेंद्र के बारे में पता चला। तब पुलिस ने रविवार की रात उसे पकड़ा और देवघर लाई। यहां जलसार रोड के एक होटल में पूछताछ की जा रही थी। उधर उसके गांव में स्वजनों व ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। कहा कि युवक का अपहरण हुआ है। तब गिरिडीह पुलिस रेस हुई। पकड़े गए युवक के मोबाइल लोकेशन से गिरिडीह के एसडीपीओ अनिल सिंह व बेंगाबाद के इंस्पेक्टर कमलेश पासवान देवघर पहुंचे। वहां पता चला कि अपहरण नहीं हुआ बल्कि यूपी पुलिस उसे लाई है। इस बीच सोमवार की शाम युवक मौका देखकर भाग भी निकला। मगर यूपी व देवघर पुलिस ने उसे जलसार पार्क के पास फिर पकड़ लिया। सूत्रों का कहना है कि युवक ने चार-पांच साथियों के साथ मिलकर लाखों रुपये ठगे हैं। हालांकि गिरिडीह पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। इससे पुलिस अधिकारियों को जांच करने में काफी परेशानी हो रही है। साइबर अपराध में शामिल अपराधी पुलिस की गिरफ्त में पकड़े नहीं जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी