साइबर अपराध के दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

गांडेय (गिरिडीह) : गांडेय थाना क्षेत्र के धोबना गांव से गुरुवार को दो साइबर आरोपियों की ि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Dec 2017 07:32 PM (IST) Updated:Fri, 22 Dec 2017 07:32 PM (IST)
साइबर अपराध के दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
साइबर अपराध के दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

गांडेय (गिरिडीह) : गांडेय थाना क्षेत्र के धोबना गांव से गुरुवार को दो साइबर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार आरोपी राजेश मंडल (पिता सत्यनारायण मंडल) एवं छोटन मंडल (पिता झालो मंडल) थाना क्षेत्र के मरगोडीह गांव का रहनेवाला है। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो मोबाइल फोन, पांच सिमकार्ड व चार एटीएम कार्ड जब्त किया है। जब्त एटीएम कार्ड एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ इंडिया व यूनियन बैंक के हैं। आरोपियों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया गया।

गांडेय थाना प्रभारी कमलेश प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि पुलिस के बढ़ती दबिश के कारण कुछ आरोपी गांव छोड़कर धोबना गांव में छिपकर साइबर अपराध को अंजाम दे रहे हैं। इसपर गांडेय थाना द्वारा टीम गठित कर उक्त स्थल पर छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे जिसे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया।

आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी है मामला दर्ज : थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में गांडेय थाना कांड संख्या 149/17 के तहत साइबर अपराध करने का मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार उनके घर में छापेमारी कर रही थी परंतु वे लगातार घर से फरार चल रहे थे। पुलिस के दबाव के कारण वे अपने गांव मरगोडीह को छोड़ आसपास के गांवों में छिपते फिर रहे थे।

तीसरी कक्षा तक की पढ़ाई, लाखों का बना मालिक : गिरफ्तार आरोपी राजेश मंडल सातवीं कक्षा पास है जबकि छोटन मंडल ने महज तीसरी कक्षा तक की पढ़ाई की है। पूर्व में मजदूरी करनेवाला व्यक्ति आज लाखों का मालिक है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने मरगोडीह गांव में साइबर अपराध के पैसे से लाखों का घर बनाया है। दोनों हमेशा एक साथ रहकर साइबर अपराध को अंजाम देते थे।

ससुराल में ही बसकर करने लगा साइबर अपराध : बताया कि आरोपी छोटन मंडल डुमरी थाना क्षेत्र के जीतकुंडी गांव का रहनेवाला था परंतु करीब दस वर्ष पूर्व उसकी शादी गांडेय के मरगोडीह गांव में हो गयी। शादी के बाद से वह अपनी ससुराल में ही बस गया। वहीं रहकर वह साइबर का अपराध कर रहा था।

chat bot
आपका साथी