अच्छा या बुरा बनना सोच पर निर्भर

जागरण संवाददाता गिरिडीह जीडी बगेड़िया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय परिसर में रविवार क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 07:06 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 07:06 PM (IST)
अच्छा या बुरा बनना सोच पर निर्भर
अच्छा या बुरा बनना सोच पर निर्भर

जागरण संवाददाता, गिरिडीह : जीडी बगेड़िया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय परिसर में रविवार को पुरातन छात्र मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में पुरातन छात्र-छात्राओं के सम्मान में कई सास्कृतिक कार्यक्रम हुआ। संथाली लोकगीत, नृत्य, स्वागत गीत और योग ने समारोह की शोभा बढ़ाई। समारोह का संचालन सोनी साहा के नेतृत्व में किया गया।

मुख्य अतिथि डा. विकास माथुर ने कहा कि शिक्षक ही समाज के संरक्षक होते हैं। यह ही समाज की सभ्यता, सांस्कृतिक और विरासत को आगे ले जाते है। एक शिक्षक को इन सभी प्रेरणाओं के साथ-साथ प्रोत्साहित करने की आवश्कता है। अरुण माथुर ने कहा कि इस भौतिकवादी विचारधारा में आध्यात्म की ओर ले जाना और शांति का संदेश ही विश्व कल्याण कर सकता है। महाविद्यालय के अध्यक्ष अजय बगेड़िया ने कहा कि सोच ही व्यक्ति का निर्माण करती है। एक व्यक्ति के अच्छा या बुरा बनना उसकी सोच पर निर्भर करता है। सोच सही रखने के लिए हमेशा अपनी आंख और कान को अच्छी बात को देखने या सुनने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

बताया गया कि महाविद्यालय की स्थापना 2006 में हुई। इसने विगत 16 वर्षो में शिक्षा के क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण लक्ष्यों को प्राप्त किया। इस महाविद्यालय से उत्तीर्ण होकर यहां के छात्र-छात्राओं ने शिक्षा के क्षेत्र में देश के हर कोने में अपना योगदान दिया है। मौके पर महाविद्यालय की सदस्य सोनल बगेडिया, नील रत्न खेतान, शिक्षक अशोक मिश्रा सहित काफी गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य डा. शिव कुमार सिन्हा, प्रभारी अनिल कुशवाहा, प्राध्यापिका वंदना चौरसिया, रजनी कुमारी, बीना झा, माधुरी कुमारी, प्राध्यापक अरघो चटर्जी, आनंद कुमार, आशीष कुमार, मृत्युंजय मिश्र, अमित कुमार, पंकज गुछैत, योग शिक्षिका सोनी साहा आदि का योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी