मछली मारने उमड़े लोग, उड़ी लॉकडाउन की धज्जियां

पुलिस लाउडस्पीकर से क्षेत्र में घूम-घूमकर लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील कर रही है। घर से नहीं निकलने और बेवजह नहीं घूमने को कहा जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 May 2020 06:55 PM (IST) Updated:Sun, 10 May 2020 06:55 PM (IST)
मछली मारने उमड़े लोग, उड़ी लॉकडाउन की धज्जियां
मछली मारने उमड़े लोग, उड़ी लॉकडाउन की धज्जियां

देवरी : पुलिस लाउडस्पीकर से क्षेत्र में घूम-घूमकर लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील कर रही है। घर से नहीं निकलने और बेवजह नहीं घूमने को कहा जा रहा है। शारीरिक दूरी का पालन करना व मास्क लगाना अनिवार्य बताया जा रहा है। इसके बावजूद लोग लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा रहे हैं। रविवार को सैकड़ों बुजुर्ग, बच्चे व महिलाएं बिना भय के तालाब में बिना शारीरिक दूरी बनाए क्षणिक स्वार्थ के लिए अपनी जान को जोखिम में डालकर मछली मार रहे थे। यह लॉकडाउन व धारा 144 की धज्जियां उड़ाना है जो प्रशासन के लिए एक चुनौती बन गई है। यह चिता का विषय है। यह नजारा घसकरीडीह स्थित तालाब में देखने को मिला। लोगों का इस कदर जमा होना बहुत बड़ी लापरवाही का संकेत है। इससे जाहिर होता है कि लोगों को कोरोना वायरस का कोई खौफ नहीं है। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस ने उक्त लोगों को वहां से खदेड़ा। थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा ने बताया कि उक्त लोगों को वहां से खदेड़कर भगा दिया गया।

chat bot
आपका साथी