शादी का झांसा देकर नाबालिग को घर से भगाया

गांडेय थाना क्षेत्र में गुरुवार को शादी की नीयत से नाबालिग लड़की को घर से भगा ले जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर लड़की के पिता ने गांडेय थाना में आवेदन देकर उचित कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाया है। नाबालिग युवती के पिता के द्वारा थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार लड़की बुधवार शाम करीब तीन बजे शौच के बहाने घर से निकली। देर शाम तक वह घर नहीं लौटी। तब परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। बताया कि एक माह पूर्व थाना क्षेत्र के चन्द्रमणि मंडल का पुत्र भीम

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 08:51 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 08:51 PM (IST)
शादी का झांसा देकर नाबालिग को घर से भगाया
शादी का झांसा देकर नाबालिग को घर से भगाया

गांडेय: गांडेय थाना क्षेत्र में गुरुवार को शादी की नीयत से नाबालिग लड़की को घर से भगा ले जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर लड़की के पिता ने गांडेय थाना में आवेदन देकर उचित कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। नाबालिग युवती के पिता के थाना में दिए आवेदन के अनुसार लड़की बुधवार शाम करीब तीन बजे शौच के बहाने घर से निकली। देर शाम तक वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। बताया कि एक माह पूर्व थाना क्षेत्र के भीम मंडल को अपनी पुत्री से बातचीत करते देखा था। इस मामले में लड़के के पिता से भी शिकायत कर रोक लगाने की बात कही थी। मामले के बाद से भीम मंडल घर से गायब है। लड़की के पिता ने भीम मंडल पर बेटी को बहला फुसलाकर घर से भगाने का आरोप लगाया है। गांडेय थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दास ने बताया कि लड़की के पिता के आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी