सूरत से लौटे प्रवासियों की हुई कोरोना जांच

गिरिडीह सूरत से हटिया स्टेशन (रांची) पहुंचे जिले के प्रवासी मजदूरों को जिला प्रशासन क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 08:50 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 08:50 PM (IST)
सूरत से लौटे प्रवासियों की हुई कोरोना जांच
सूरत से लौटे प्रवासियों की हुई कोरोना जांच

गिरिडीह : सूरत से हटिया स्टेशन (रांची) पहुंचे जिले के प्रवासी मजदूरों को जिला प्रशासन की पहल पर गिरिडीह लाया गया। ट्रेन में गिरिडीह जिले के कुल 561 प्रवासी मजदूर आए थे। उन्हें गृह जिला वापस लाने के लिए 14 बसों को भेजा गया था। सभी बसों में यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए पर्याप्त मात्रा में फेस मास्क, हैंड सैनिटाइजर व अन्य जरूरत की सामग्रियां उपलब्ध कराई गई। संध्या पांच बजे से रात लगभग 12 बजे के बीच बसों से सभी प्रवासी मजदूरों को गृह जिला वापस लाया गया। बगोदर बीडीओ के नेतृत्व में सभी को प्लस टू उच्च विद्यालय बगोदर में उतारा गया, जहां सभी का नाम, पता, आधार संख्या, फोन नंबर आदि ब्यौरा इकट्ठा कर सभी यात्रियों की कोरोना जांच की गई। इसके बाद उन्हें बसों से उनके प्रखंड तक पहुंचाया गया।

561 प्रवासियों में से पॉजिटिव पाए जानेवाले व्यक्तियों को समुचित इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। जांच में निगेटिव आए श्रमिकों को उनके गांव के नजदीक पंचायत भवन, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र में सात दिनों के लिए क्वारंटाइन में रखने का निर्देश दिया गया है। वापस आए प्रवासी मजदूरों में जमुआ प्रखंड के 200, बिरनी के 35, पीरटांड़ के तीन, तिसरी के 20, धनवार के 17, देवरी के 111, गिरिडीह के 51, बेंगाबाद के 74, गांवा के तीन, गांडेय के तीन के अलावा बिहार और धनबाद के श्रमिक थे।

chat bot
आपका साथी