कोरोना ने छीना रोजगार, कई दिनों से घर में नहीं जला चूल्हा

तिसरी (गिरिडीह) कोरोना की रोकथाम को लेकर लगे लॉकडाउन के कारण गरीब परिवारों क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 06:31 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 06:31 PM (IST)
कोरोना ने छीना रोजगार, कई दिनों से घर में नहीं जला चूल्हा
कोरोना ने छीना रोजगार, कई दिनों से घर में नहीं जला चूल्हा

तिसरी (गिरिडीह) : कोरोना की रोकथाम को लेकर लगे लॉकडाउन के कारण गरीब परिवारों के समक्ष भोजन का भी संकट उत्पन्न होने लगा है। उनके घरों में चूल्हा जलना भी मुश्किल हो गया है। तिसरी प्रखंड अंतर्गत सिघो पंचायत के गुहियातरी गांव में एक गरीब परिवार के घर रोजगार के अभाव में कई दिनों से चूल्हा नहीं जला है। हालांकि इसकी सूचना मिलने पर एमओ राजन कुमार ने उस परिवार को तत्काल खाद्य सामग्री देकर राहत पहुंचाई।

जानकारी के अनुसार बगुली यादव एक साल से लकवाग्रस्त है, जिस ेकारण मजदूरी करने में वह असमर्थ हो गया है। पत्नी रूपा देवी गांव में ही मजदूरी कर किसी तरह बीमार पति व बच्चे का पेट भर रही थी। कोरोना महामारी के कारण कहीं उसे काम भी नहीं मिल रहा था, जिस कारण पहले से कमाए धन व राशन दोनों खत्म हो गए थे। इससे कई दिनों से उसके घर में चूल्हा जलना बंद हो गया है। गांव में ही आस पड़ोस से मांगकर उसका गुजारा हो रहा था। इसकी जानकारी सिघो पंचायत स्वयं सेवक उत्तम यादव को मिली, तो उसने एमओ को यह बात बताई।

एमओ ने अविलंब पीड़िता के घर पहुंच उसे 20 किलो चावल, दाल, आलू, तेल, साबुन आदि कई सामग्री दी। राशन कार्ड बनाने का उसे भरोसा दिया। निवर्तमान मुखिया चिता देवी ने 20 किलो चावल देने का भरोसा पीड़ित परिवार को दिया। रूपा देवी ने बताया कि उसके पास राशन व लेबर कार्ड भी नहीं है। एक कमरा का खपरैल मकान है। वह भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके बाद भी सरकारी आवास अब तक उसे नहीं मिला है। बरसात में पानी कमरा के अंदर रिसता है। पति के बीमार रहने के कारण उसकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई है। उस पर कोरोना महामारी के कारण भुखमरी की हालत उत्पन्न हो गई है।

chat bot
आपका साथी