कांग्रेस नेता उप नगर आयुक्त को लिखा पत्र

गिरिडीह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता सतीश केडिया ने उप नगर आयुक्त को पत्र लि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 07:32 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 07:32 PM (IST)
कांग्रेस नेता उप नगर आयुक्त को लिखा पत्र
कांग्रेस नेता उप नगर आयुक्त को लिखा पत्र

गिरिडीह : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता सतीश केडिया ने उप नगर आयुक्त को पत्र लिखकर नगर निगम की ओर से केडिया जन कल्याण ट्रस्ट पचंबा की जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कई लाभुकों का आवास निर्माण कराया गया है। इसकी शिकायत ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने अंचलाधिकारी से की। इसके बाद जमीन मापी के क्रम में यह मामला सामने आया। केडिया ने कहा है कि प्रथम दृष्टया इस मामले में नगर निगम के कर्मचारियों और लाभुकों की मिलीभगत प्रतीत होता है। इस पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए दोषी व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और सरकारी राशि की वापसी की प्रक्रिया की जाए तथा जनोपयोगी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, उपायुक्त, सदर विधायक एवं निदेशक नगरीय प्रशासन को भी दी गई है।

chat bot
आपका साथी