नवनिर्वाचित महासचिव को दी बधाई
गिरिडीह जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में नवनिर्वाचित महासचिव चुन्नू कांत को राष्ट्रीय शैक्षिक
गिरिडीह : जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में नवनिर्वाचित महासचिव चुन्नू कांत को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ गिरिडीह के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बधाई व शुभकामनाएं दी। उनके लगातार तीसरी बार विजयी होने पर महासंघ के लोगों में हर्ष है। शैक्षिक संघ के सदस्यों ने उनके मंगलमय भविष्य के साथ उत्तरोत्तर सफलता प्राप्त करते रहने की कामना भी की। कार्यक्रम में शैक्षिक महासंघ के महामंत्री हेमंत कुमार, राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण कुमार सिन्हा, अरुण कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष संजीव कुमार शामिल थे।