मस्जिदों में शारीरिक दूरी व मास्क का अनुपालन जरूरी

गांडेय(गिरिडीह) राज्य में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ी है। इसके बावजूद भी लोग

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 07:56 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 07:56 PM (IST)
मस्जिदों में शारीरिक दूरी व मास्क का अनुपालन जरूरी
मस्जिदों में शारीरिक दूरी व मास्क का अनुपालन जरूरी

गांडेय(गिरिडीह) : राज्य में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ी है। इसके बावजूद भी लोग बेपरवाह होकर बिना मास्क के सड़कों पर निकल रहे हैं। गांडेय प्रशासन ने कोविड 19 का प्रोटोकॉल पालन कराने के लिए गुरुवार शाम को सड़कों पर निकले। गांडेय सीओ सफी आलम के नेतृत्व में गांडेय थाना प्रभारी रवींद्र कुमार पांडेय दलबल के साथ क्षेत्र में मास्क जांच अभियान चलाया। इस क्रम में गांडेय बाजार, महेशमुंडा, महुदामोड़,

दासडीह, लोहारी, देवनडीह, गिरनिया में भ्रमण कर मास्क जांच किया। वाहन चालकों व दुकानदारों से मास्क पहनने की अपील की।

रमजान को लेकर मस्जिदों के इमाम को दिया निर्देश : प्रशासन की टीम ने प्रखंड के विभिन्न मुस्लिम गांवों का भ्रमण किया। इस क्रम में डोकीडीह, परमाडीह, प्रतापपुर, फुलजोरी, भंडरकुंडा, घाटकुल समेत विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण किया। सीओ ने मस्जिद के इमाम को रमजान को लेकर कई निर्देश दिया। कहा कि मस्जिद में नमाज के दौरान भीड़ भाड़ न लगाएं। कम संख्या में लोग नमाज अदा करें। जहां तक संभव हो लोग घरों में ही रहकर नमाज अदा करें। वहीं सभी मास्क व शारीरिक दूरी का पालन करें। अंचल क्षेत्र में धारा 144 लागू है। इसका अनुपालन करते हुए भीड़ भाड़ न लगाएं।

chat bot
आपका साथी