माडल स्कूल के अध्यक्ष बने सकलदेव, ललीता उपाध्यक्ष

बिरनी माडल स्कूल बिरनी में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन को लेकर शुक्रवार को अभिभावकों की ब

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 01:07 AM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 01:07 AM (IST)
माडल स्कूल के अध्यक्ष बने सकलदेव, ललीता उपाध्यक्ष
माडल स्कूल के अध्यक्ष बने सकलदेव, ललीता उपाध्यक्ष

बिरनी : माडल स्कूल बिरनी में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन को लेकर शुक्रवार को अभिभावकों की बैठक हुई। पर्यवेक्षक संतोष कुमार ने पुर्नगठन का नियम व प्रक्रिया को बताया। सबसे पहले समिति के लिए सदस्यों का चुनाव लाटरी के माध्यम से किया गया। उसके बाद सदस्यों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष सकलदेव पंडित, उपाध्यक्ष ललिता देवी, सचिव सह प्रधानाध्यापक कुबेर राय, संयोजिका अनिता देवी को चुना। समिति में सदस्य संगीता देवी, बेवी देवी, मालती देवी, ललिता देवी, तबसुम खातून, विनोद पासावन सहदेव स्वर्णकार, जयदेव यादव, खूबलाल साव, नरेश कुमार राय, शिक्षक विजय कुमार राय, केदार बढ़ई, पदेन सदस्य मुखिया प्रेमचन्द कुशवाहा ,कल्याण पदाधिकारी, बाल संसद स्वीकृति कुमारी को चुना गया। अध्यक्षता राजू विश्वकर्मा ने की। पूर्व मुखिया रामू बैठा, तुलसी यादव, रणवीर मोदी, रंजीत बैठा, शिवकुमार बैठा छत्रधारी दास, सुरेश दास, रंजू राम, किरण देवी, विनोद मोदी, गोपी वर्मा, चंद्रदेव दास, पुरुषोत्तम विश्वकर्मा, अर्जुन साव, सदानंद बरनवाल आदि उपस्थित थे।

पिटू हाजरा फिर बने अहिल्यापुर स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष : अहिल्यापुर मध्य विद्यालय में शनिवार को शांतिपूर्ण तरीके से प्रबंधन समिति का पुनर्गठन संपन्न हुआ। इस दौरान सभी सदस्यों ने सर्वसम्मत से पूर्व अध्यक्ष पिटू हाजरा को पुन: प्रबंधन समिति का नया अध्यक्ष चुना। नए अध्यक्ष को सभी 12 सदस्यों का समर्थन मिला। वहीं उपाध्यक्ष के पद पर बेबी देवी एवं संयोजिका के पद पर काजल देवी का चयन किया गया। चुनाव में अशेश्वर सिंह, अरुण हाजरा, सदानंद राम, कृष्णनंदन अग्रवाल, दीपू रवानी, सिकंदर मंडल, किशोर कुमार, प्रधानाध्यापक सान्नाद गौरव, शांति देवी, सुनीता देवी, रुकमणी देवी, शहीद शेख, बद्री हाजरा, अशोक यादव, हाकिम पंडित, गणेश स्वर्णकार, पवन साव, पार्वती देव आदि शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी