गिरिडीह के संथालों में जोश जगा गए मुख्यमंत्री

जिस संथाल समाज के बदौलत पीरटांड़ में झामुमो हमेशा अधिक वोट प्राप्त कर गिरिडीह विधान सभा क्षेत्र के पीरटांड़ में अपनी साख बरकरार रख रही थी उसे मुख्य मंत्री रघुवर दास ने तोड़ने की कोशिश की।जनसभा में उपस्थित भीड़ के दौरान ही उन्होंने एक ओर जहां गुरुजी शिबू सोरेन को क्लीनचिट देते हुए हेमन्त सोरेन को कई मामलों में

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Oct 2019 11:42 PM (IST) Updated:Thu, 24 Oct 2019 06:31 AM (IST)
गिरिडीह के संथालों में जोश जगा गए मुख्यमंत्री
गिरिडीह के संथालों में जोश जगा गए मुख्यमंत्री

पीरटांड़ (गिरिडीह) : जिस संथाल समाज की बदौलत पीरटांड़ में झामुमो हमेशा अधिक वोट प्राप्त कर गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के पीरटांड़ में अपनी साख बरकरार रख रहा था उसे मुख्यमंत्री रघुवर दास ने तोड़ने की कोशिश की। जनसभा में उन्होंने एक ओर जहां गुरुजी शिबू सोरेन को क्लीनचिट देते हुए हेमंत सोरेन पर कई मामलों में राज्य को लूटने का आरोप लगाया, वहीं संथाली युवक-युवतियों को सवाल कर यह याद करा देने की कोशिश की कि अभी सरकार ने उनके लिए जो किया है वह किसी भी सरकार ने नहीं किया है। उन्होंने कई अन्य योजनाओं की जानकारी भी संथाली महिलाओं से ली।

कई लोगों ने थामा भाजपा का दामन : पीरटांड़ स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम के बाद पीरटांड़ व गिरिडीह से कई लोग भाजपा पर आस्था जताते हुए पार्टी में शामिल हो गए। इस दौरान विधायक निर्भय शाहाबादी व उपमहापौर प्रकाश सेठ ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। पीरटांड़ के अमर तुरी व विद्याभूषण मिश्रा ने सैकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होकर घर वापसी की है। इधर झामुमो सहित कई दलों में राज कर चुके चंद्रवंशी समाज के केंद्रीय नेता रमेश चंद्रवंशी, बनारसी लाल दास, परमेश्वर यादव सहित कई लोगों ने भाजपा का दामन थाम लिया।

भीड़ देख गदगद हुए विधायक, की सराहना : पीरटांड़ में जोहार जन आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न होने से गिरिडीह विधायक निर्भय शाहाबादी और स्थानीय कार्यकर्ता काफी खुश दिखे। चुनाव के पूर्व आयोजित इस कार्यक्रम को सभी लोग विधायक के काम व उनके समर्थन में क्या भीड़ होगी, इस तरीके से सभा को देख रहे थे, लेकिन मुख्यमंत्री के पहुंचने के पहले ही मैदान में काफी भीड़ हो गई थी। इसे स्थानीय नेताओं सहित भाजपा नेत्री पूनम प्रकाश, प्रकाश सेठ आदि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम को ले यहां व्यापक तैयारी की गई थी। सुरक्षा का भी व्यापक इंतजाम किया गया था। एसपी,डीएसपी, एसडीओ, बीडीओ, सीओ सभी कैंप किए हुए थे।

chat bot
आपका साथी