वन विभाग ने घर-घर जाकर दी मुआवजे की राशि

बीते माह हाथियों द्वारा किये गए नुकसान की भरपाई वन विभाग मुआवजा देकर कर रहा है।कुल 2

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Mar 2020 07:52 PM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2020 07:52 PM (IST)
वन विभाग ने घर-घर जाकर दी मुआवजे की राशि
वन विभाग ने घर-घर जाकर दी मुआवजे की राशि

पीरटांड़ : पिछले माह हाथियों से हुए नुकसान की भरपाई वन विभाग मुआवजा देकर कर रहा है। 28 लोगों की फसल, घर, अनाज आदि का नुकसान हाथियों ने पहुंचाया था। इसके बाद वन विभाग की टीम ने सर्वे के बाद उनका मुआवजा तय किया था। उसी तय मुआवजे के तहत सोमवार को वन विभाग के कर्मियों ने घर घर जाकर उन्हें मुआवजे की राशि पहुंचाई। वनरक्षी संजय कुमार ने बताया कि डीएफओ राजकुमार साह के निर्देश पर आरएफओ विश्वनाथ प्रसाद के नेतृत्व में सभी पीड़ितों को मुआवजा दिया गया। बताया कि सोशल डिस्टेंसिग को ध्यान में रखते हुए सभी को उनके घरों में यह राशि पहुंचाई गई। मौके पर संदीप मिश्रा, सूरज चौधरी, दीपक कुमार, संजय महतो आदि लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी