बगोदर में अनाज की कालाबाजारी का चल रहा खेल

बगोदर/(गिरिडीह) कोरोना महामारी में सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए अनाज गरीबों तक नहीं

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 05:22 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 05:22 PM (IST)
बगोदर में अनाज की कालाबाजारी का चल रहा खेल
बगोदर में अनाज की कालाबाजारी का चल रहा खेल

बगोदर/(गिरिडीह) : कोरोना महामारी में सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए अनाज गरीबों तक नहीं पहुंच रहे हैं। विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से गरीबों के अनाज की कालाबाजारी का खेल चल रहा है। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद साहू ने पत्रकारों से कहा कि अधिकारियों के साथ-साथ यहां के जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत से अनाज की कालाबाजारी का खेल खेला गया है। बताया कि गिरिडीह जिले के अन्य प्रखंडों में जन वितरण प्रणाली दुकानदार द्वारा ऑनलाइन राशन कार्ड की प्रतीक्षा सूची में शामिल लाभुकों को प्रति यूनिट 10 किलोग्राम अनाज का वितरण किया गया है। बगोदर प्रखंड में ऑनलाइन लाभुकों के यूनिट को गौन रखकर सिर्फ 10 किलो अनाज दिया जा रहा है। यही नहीं जून माह में केंद्र सरकार द्वारा एक रुपये प्रति किलो मिलनेवाला अनाज अब तक कार्डधारियों को नहीं मिल पाया है। बताया कि जब इस मामले को लेकर स्पष्ट रूप से जानने की कोशिश उन्होंने की तब बगोदर के प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी ने फोन तक रिसीव नहीं किया। प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी ने फोन रिसीव किया तो बोल दिया कि वे आइसीयू में हैं। बाद में बात करते हैं। इस बाबत बगोदर के खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी उमाशंकर प्रसाद से फोन से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन रिसीव ही नहीं किया।

chat bot
आपका साथी