केंद्र सरकार झारखंड के साथ कर रही सौतेला व्यवहार: शमशेर

जागरण संवाददाता गिरिडीह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शमशेर आलम ने कहा कि केन्द्र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 12:46 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 12:46 AM (IST)
केंद्र सरकार झारखंड के साथ कर रही सौतेला व्यवहार: शमशेर
केंद्र सरकार झारखंड के साथ कर रही सौतेला व्यवहार: शमशेर

जागरण संवाददाता, गिरिडीह: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शमशेर आलम ने कहा कि केन्द्र सरकार पूरी तरह से झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। कोरोना काल में जहां इस राज्य को किसी तरह की मदद नहीं पहुंचाई गई तो अब रिजर्व बैंक के माध्यम से डीवीसी का बकाया बिल 14 सौ करोड़ रुपये राज्य सरकार के खाते से वसूल कर लिया गया, जो कि काफी निदनीय है। आलम गुरुवार को स्थानीय परिषदन भवन में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। कहा कि यह बिल पिछली रघुवर सरकार के कार्यकाल का था। जबकि इस सरकार का बकाया ज्यादा से ज्यादा एक करोड़ होगा। इधर, राज्य सरकार का बकाया केन्द्रीय इकाइयों पर लगभग 38 हजार छह सौ करोड़ का है, जिसका भुगतान केन्द्र सरकार की ओर से नहीं किया जा रहा है। जबकि, यहां का खजाना अभी खाली है। यहां अभी आय के स्रोत काफी कम हैं। फिर भी यहां की हेमंत सरकार बहुत तरीके से कामकाज निपटा रही है। कहा कि जहां-जहां भाजपा शासित सरकारें नहीं हैं वहां के साथ केन्द्र सरकार इसी तरह का रवैया अपना रही है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि पिछले लोकसभा के चुनाव में झारखंड से जो सांसद भाजपा से जीतकर संसद में गए हैं वे भी यहां की बदहाली के बारे में कोई आवाज नहीं उठा रहे हैं और न ही अपने केन्द्रीय नेताओं से कुछ कह पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी बेरमो और दुमका में हो रहे उपचुनाव में जनता इसका बदला जरूर लेगी। यदि केन्द्र के रवैया में बदलाव नहीं आया तो कांग्रेस की ओर से इसके विरोध में जोरदार आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेश वर्मा, अजय कुमार सिन्हा मंटू, सतीश केडिया, कृष्णा सिंह, मदनलाल विश्वकर्मा, साबिर अहमद लाडला, अमित सिन्हा, महमूद अली खान, मो.शमीम, प्रो.मुकेश साहा आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी