आचार्य पदारोहण दिवस मनाया

पीरटांड़ जैनियों के विश्वप्रसिद्ध तीर्थस्थल मधुबन में बुधवार को 14 वां आचार्य पदारोहण दिवस मना

By JagranEdited By: Publish:Wed, 31 Mar 2021 07:27 PM (IST) Updated:Wed, 31 Mar 2021 07:27 PM (IST)
आचार्य पदारोहण दिवस मनाया
आचार्य पदारोहण दिवस मनाया

पीरटांड़ : जैनियों के विश्वप्रसिद्ध तीर्थस्थल मधुबन में बुधवार को 14 वां आचार्य पदारोहण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आचार्य विशुद्ध सागर महाराज व संभव सागर महाराज के दर्शन के लिए त्रियोग आश्रम पहुंचे।

उन्होंने आचार्य संभव सागर जी से मंगल आशीर्वाद लिया। साथ ही उनका पाद प्रक्षालन भी किया। संभव सागर ने उन्हें नवीन पिच्छी प्रदान की। उसी स्थान पर विशुद्ध सागर का मंगल प्रवचन भी हुआ। उन्होंने कहा कि जिस तरह आज ही के दिन आचार्य विराग सागर महाराज ने संस्कार देकर नवीन पिच्छी प्रदान की थी आज उसी परंपरा में सबसे ज्येष्ठ आचार्य संभव सागर ने भी उन्हें नवीन पिच्छी प्रदान करने की अनुकंपा की है। उक्त जानकारी देते हुए दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी के प्रबंधक सुमन सिन्हा ने कहा कि विशुद्ध सागर के आगमन से ही मधुबन में भक्ति की बयार बह रही है।

chat bot
आपका साथी