घरों में मनाएं ईद त्योहार

बगोदर मुसलिम धर्मावलंबियों का पर्व ईद शुक्रवार को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर बगोदर पुलिस ने

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 08:11 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 08:11 PM (IST)
घरों में मनाएं ईद त्योहार
घरों में मनाएं ईद त्योहार

बगोदर : मुसलिम धर्मावलंबियों का पर्व ईद शुक्रवार को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर बगोदर पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों में जाकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को कोविड को देखते हुए घरों में ईद का नमाज अदा करने की अपील की है। साथ ही इस बाबत थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने कहा कि ईद अमन चैन का पर्व है। कोविड-19 के बढते प्रकोप को देखते हुए लोगों को मस्जिदों में भीड़ ना लगाने और घर में रहकर मनाने की अपील की है। साथ ही कोरोना के दूसरे फेज से बचने के लिए मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की है।

chat bot
आपका साथी