गिरिडीह के डोली मजदूर का बेटा राज्य में लाया तीसरा स्थान

संसपीरटांड़ (गिरिडीह) पालगंज के रहने वाले वासुदेव मल्लाह के पुत्र अरुण मल्लाह ने कला संक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 01:13 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 01:13 AM (IST)
गिरिडीह के डोली मजदूर का बेटा राज्य में लाया तीसरा स्थान
गिरिडीह के डोली मजदूर का बेटा राज्य में लाया तीसरा स्थान

संस,पीरटांड़ (गिरिडीह) : पालगंज के रहने वाले वासुदेव मल्लाह के पुत्र अरुण मल्लाह ने कला संकाय में राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया है। उसके प्रदर्शन से पूरे गांव में खुशी व्याप्त है। अरुण के पिता डोली मजदूर हैं। अरुण को कुल 460 अंक प्राप्त हुए हैं। अरुण के पिता मधुबन में जैन तीर्थयात्रियों को डोली पर बैठाकर पारसनाथ पहाड़ की परिक्रमा कराते हैं। शांत स्वभाव के अरुण ने प्लस टू उच्च उच्च विद्यालय कुम्हरलालो से ही मैट्रिक में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इंटर में स्टेट में तीसरा स्थान पाकर वह फूला नहीं समा रहा। उसका कहना है कि मेहनत का नतीजा है। कड़ी मेहनत से हर लक्ष्य साध सकते हैं। रोज सात आठ घंटे पढ़ाई करते हैं। स्कूल के प्रधान शिक्षक का कहना है कि उसे और रांची के ही एक अन्य परीक्षार्थी को एक से अंक प्राप्त हुए हैं। दोनों को 460 अंक मिले व वे तीसरे स्थान पर रहे। वार्ड सदस्य गोविद मल्लाह ने बताया कि अरुण पूरे गांव के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। उसने दिखा दिया कि लगन और मेहनत से आप हर लक्ष्य साध सकते हैं।

कला संकाय में लड़कियों ने बाजी मारी

तिसरी: प्रखंड के कला संकाय में बरमसिया उच्च विद्यालय की सुहानी कुमारी 434 अंक व 86.80 फीसद अंक लाकर विद्यालय टापर बनी है। सुहानी चंदौरी के व्यवसायी रवीन्द्र कुमार की बेटी है। विद्यालय की कला संकाय में 110 अभ्यर्थियों में 103 उत्तीर्ण हुए जिसमें प्रथम 51, द्वितीय 48 व तृतीय चार छात्र हुए। कला संकाय में लड़कियों ने सबसे अधिक नंबर लाया है। सुहानी कुमारी प्रथम, संगीता कुमारी द्वितीय व समृद्धि कुमारी ने तृतीय स्थान लाया है। विज्ञान संकाय में कुल 25 अभ्यर्थियों में 23 उत्तीर्ण व दो प्रथम स्थान पर आए। वाणिज्य संकाय में तीन अभ्यर्थियों में से तीनों उत्तीर्ण हो गए।

chat bot
आपका साथी