हत्या में बेटा-बेटी समेत समेत भाई गिरफ्तार

गिरिडीह 55 वर्षीय मनोज साव की हत्या में पचंबा थाना पुलिस ने उसके सगे बड़

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 06:36 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 06:36 PM (IST)
हत्या में बेटा-बेटी समेत समेत भाई गिरफ्तार
हत्या में बेटा-बेटी समेत समेत भाई गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, गिरिडीह : 55 वर्षीय मनोज साव की हत्या में पचंबा थाना पुलिस ने उसके सगे बड़े भाई किष्टो साव, उसके बेटे रंजीत साव एवं बेटी प्रभा देवी को सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद तीनों को मंगलवार को अदालत में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विदित हो कि घर में बच्चों के बीच हुए विवाद में बड़े लोग उलझ गए थे। विवाद इस कदर बढ़ गया कि सोमवार की रात मनोज साव की हत्या कर दी गई। घटना पचंबा थाना क्षेत्र के कल्याणडीह गांव की है। यहां किष्टो साव व भतीजे रंजीत साव के साथ विवाद में मनोज साव की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी देवंती देवी के आवेदन पर चार लोगों के खिलाफ पचंबा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है उनमें मृतक का सगा बड़ा भाई किष्टो साव, उसकी पत्नी, पुत्र रंजीत साव व पुत्री प्रभा देवी शामिल हैं। घटना के बाद थाना प्रभारी नीतीश कुमार सदलबल पहुंचे थे। जख्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा था। इसी क्रम में घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपित रंजीत साव मौके का फायदा उठाकर भाग निकला। अस्पताल में मनोज को मृत घोषित किए जाने के बाद पुलिस की टीम पीड़ित पक्ष से घटना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद छापेमारी करते हुए रंजीत को गांव से ही दबोचा गया, जबकि मारपीट में जख्मी हुए अन्य आरोपित रंजीत के पिता किस्टो साव व बहन प्रभा देवी को सदर अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चों के विवाद के कारण बड़े आपस में उलझ कर इस तरह की घटना को अंजाम दिए हैं।

-- काम पर से लौटा था मनोज : मनोज साव दिहाड़ी पर मजदूरी का काम करता था। वह रोज की तरह सुबह काम करने परसाटांड़ गांव गया था। शाम को सात बजे के करीब वह घर लौटा था। घर पर बच्चों के बीच हुए विवाद की पत्नी ने जानकारी दी। इसके बाद वह गुस्से में आकर भाई व उसके परिवार वालों से मारपीट के बारे में पूछने गया। इसी विवाद में चाकू घोंप कर उसकी हत्या कर दी गई।

chat bot
आपका साथी