प्रखंड कार्यालय व थाना का मुख्य गेट आम लोगों के लिए बंद

गांडेय (गिरिडीह) कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। अब हर आम व खास के साथ-साथ प

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 07:12 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 07:12 PM (IST)
प्रखंड कार्यालय व थाना का मुख्य गेट आम लोगों के लिए बंद
प्रखंड कार्यालय व थाना का मुख्य गेट आम लोगों के लिए बंद

गांडेय (गिरिडीह) : कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। अब हर आम व खास के साथ-साथ प्रशासनिक पदाधिकारी व कर्मचारी भी बड़े पैमाने पर संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में एहतियात बरतना ही एकमात्र उपाय है। इसी कड़ी में गांडेय प्रखंड प्रशासन की ओर से प्रखंड कार्यालय का मुख्य गेट में ताला बंद कर दिया गया। साथ ही लोगों का बेवजह प्रखंड कार्यालय के अंदर प्रवेश करने पर पाबंदी लगा दी गई। आवश्यक कार्य के लिए लाभुकों का शिकायत पत्र खिड़की से लिया जा रहा है। कार्यालय में सभी कर्मचारी मास्क व शारीरिक दूरी का पालन कर रहे हैं।

इधर गांडेय थाना में भी बेवजह आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया। थाना के मुख्य गेट में एक शिकायत पेटी लगा दी गई है। साधारण मामलों को लेकर आवेदन बॉक्स के माध्यम से ही लिया जा रहा है। विशेष परिस्थिति में ही थाना परिसर के भीतर लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है। थाना प्रभारी ने लोगों से बेवजह प्रवेश न करने की अपील की है। थाना प्रभारी रवींद्र कुमार पांडेय लगातार भ्रमण कर लोगों से बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की अपील कर रहे हैं। साथ ही दुकानों व राहगीरों के मास्क नहीं पहनने व भीड़ लगाने पर सख्ती बरत रहे हैं। मंगलवार को भी गांडेय थाना की पुलिस बाजार भ्रमण कर लोगों को हिदायत दिया। दुकानों में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए खरीदारी करने की अपील की।

chat bot
आपका साथी