मधुपुर से भाजपा की जीत सुनिश्चित : बाबूलाल

गांडेय भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी शनिवार को गांडेय पहुंचे। वे मधुपुर उप चु

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Apr 2021 08:11 PM (IST) Updated:Sat, 03 Apr 2021 08:11 PM (IST)
मधुपुर से भाजपा की जीत सुनिश्चित : बाबूलाल
मधुपुर से भाजपा की जीत सुनिश्चित : बाबूलाल

गांडेय : भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी शनिवार को गांडेय पहुंचे। वे मधुपुर उप चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह के पक्ष में प्रचार करने बनशिमी जा रहे थे। इस दौरान वे गांडेय मंडल कार्यालय में रुके। वहां कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। बातचीत के क्रम में उन्होंने कहा कि मधुपुर उपचुनाव में भाजपा की जीत तय है। मधुपुर में पार्टी मजबूत स्थिति में है। पार्टी के प्रदेश स्तर के नेता लगातार कैंपेन कर रहे हैं। उनके साथ काफिले में जिप उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक, विनय सिंह, दिलीप वर्मा, दिनेश महतो, एजाज अहमद सोनू शामिल थे। स्वागत कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रकाश यादव, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अभिषेक पाठक, महामंत्री रूद्रा संकेत कुमार, नीरज कुमार राय, मंत्री राजेश भट्ट, सुरेश चौधरी, रवि कुमार पांडेय, बालदेव राय, हरिबोल पाठक, दीपक पाठक, श्याम पाठक, कृष्णा पाठक, अरविद वर्मा आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी