जनसमस्याओं को लेकर लड़ेंगे भाजपा कार्यकर्ता

गावां (गिरिडीह) गावां प्रखंड के माल्डा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रांगण में शनिवार को

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 07:55 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 07:55 PM (IST)
जनसमस्याओं को लेकर लड़ेंगे भाजपा कार्यकर्ता
जनसमस्याओं को लेकर लड़ेंगे भाजपा कार्यकर्ता

गावां (गिरिडीह) : गावां प्रखंड के माल्डा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रांगण में शनिवार को भाजपा की बैठक हुई। इसमें मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह उपस्थित थे। बैठक में संगठन की मजबूती पर व्यापक विचार-विमर्श-किया गया। तय किया गया कि सभी पंचायतों में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। वहीं आगामी 26 सितंबर को गावां में प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। तय किया गया कि पूर्व में झाविमो के जितने भी प्रखंड व पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता थे एवं भाजपा के दोनों मंडल के पदाधिकारी व पंचायत स्तर के कार्यकर्ता थे सभी एक साथ बैठकर संगठन की मजबूती व स्थानीय समस्याओं पर चर्चा करेंगे।

लक्ष्मण सिंह ने कहा कि राज्य की वर्तमान सरकार इस समय अंतर्विरोधों से घिरी है। राज्य का विकास पूरी तरह अवरूद्ध हो गया है। हर तरफ हत्या, लूट व भ्रष्टाचार का तांडव है। वर्तमान परिस्थिति में लोग एक बार फिर भाजपा की ओर आशा भरी निगाह से देख रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ता सभी गावों में जाकर जनसमस्याओं को चिह्नित कर उसके समाधान का प्रयास करें। बैठक के बाद पांडेयडीह, मुसहरी समेत कई गांवों का भ्रमण कर सिंह ने गरीबों के बीच फल व मास्क आदि का भी वितरण किया। अध्यक्षता माल्डा मंडल अध्यक्ष सौदागर साव ने की जबकि मौके पर सांसद प्रतिनिधि श्रीराम यादव, मुन्ना सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राजकुमार सिंह, वहाब खान, दिलीप लाल, आनंदी प्रसाद यादव, बालकिशुन साव, कांग्रेस यादव, जयप्रकाश आनंद, हरिशंकर प्रसाद यादव, जयप्रकाश राम समेत कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी