भाजपाइयों ने मनाया होली मिलन समारोह

खोरीमहुआ बुधवार को धनवार के बरजो स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने होली मि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Mar 2021 09:22 PM (IST) Updated:Wed, 24 Mar 2021 09:22 PM (IST)
भाजपाइयों ने मनाया होली मिलन समारोह
भाजपाइयों ने मनाया होली मिलन समारोह

खोरीमहुआ : बुधवार को धनवार के बरजो स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। भाजपा नेता लक्ष्मण प्रसाद सिंह व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल की मौजूदगी में आयोजित समारोह में पार्टी के लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर व पकौड़े खिलाकर पर्व की बधाई दी। साथ ही कोरोना के सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए भारतीय परंपरा के अनुसार पर्व को मनाने का संकल्प लिया। लक्ष्मण सिंह ने सभी को होली की शुभकामनाएं व बधाई देते हुए कहा कि होली का पर्व प्राकृतिक सौंदर्य का त्योहार है। यह भेदभाव को भुलाकर स्नेह के रंग में रंगने का पर्व है। कार्यक्रम की शुरुआत फगुआ गीत गाकर मानव शास्त्री ने की। उदय सिंह, पवन सिंह, संजय साव, विवेक विकास, प्रद्युम्न वर्मा, उपेंद्र सिंह, पंकज सिंह, अंकित राउत, कृष्णदेव रजक, रामदेव विश्वकर्मा, मदन राय, पवन साव, अक्षय कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी