मोदी के नेतृत्व में देश ने कोरोना संकट का मजबूती से किया मुकाबला

गिरिडीह शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संकट का मुकाबला करता राष्ट

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Jul 2021 12:32 AM (IST) Updated:Sat, 10 Jul 2021 12:32 AM (IST)
मोदी के नेतृत्व में देश ने कोरोना संकट का मजबूती से किया मुकाबला
मोदी के नेतृत्व में देश ने कोरोना संकट का मजबूती से किया मुकाबला

गिरिडीह : शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संकट का मुकाबला करता राष्ट्र विषय पर सेमिनार भाजपाइयों ने जिलेभर में मनाया। शहर के स्टेशन रोड स्थित भाजपा नगर कार्यालय में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी एवं अन्य नेताओं ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर वंदे मातरम गान से कार्यक्रम की शुरुआत की। शाहाबादी ने कहा कि पूरा विश्व कोरोना संक्रमण से जूझ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत भी इससे डटकर मुकाबला कर रहा है। इस संक्रमण काल में देश के एक-एक व्यक्ति की चिता प्रधानमंत्री को है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष हरमिदर सिंह बग्गा ने की। मौके पर कार्यक्रम प्रभारी संजय सिंह, संदीप डंगायच, संजीत सिंह पप्पू, सिकू सिन्हा, डाली तिवारी, पियूष सिन्हा, रागिनी लहरी, बिदिया देवी, रीना शर्मा, ज्योतिष शर्मा, समीर दीप, दीपक शर्मा, दीपक स्वर्णकार, सुरेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।

मुफस्सिल पश्चिमी भाग में सेमिनार किया गया। कार्यक्रम में सुरेश प्रसाद मंडल, महेश राम, मनोहर यादव, जगरनाथ गोप, पंकज देव, रीना देवी, बृज कुमार गोपालक, विनय मिश्रा, कुलदीप मिश्रा आदि उपस्थित थे।

बेंगाबाद : वन विश्रामागार बेंगाबाद में भाजपा की ओर से कार्यशाला किया गया। इसमें प्रखंड प्रधान सह जिलामंत्री रामप्रसाद यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष यदुनंदन पाठक, शिवपूजन राम, महेंद्र प्रसाद वर्मा, रामरतन राम, जयप्रकाश मंडल, सुरेंद्रलाल, हेमराज साव, संजय हाजरा, शंकर तिवारी, दशरथ सिंह नेताजी, भुनेश्वर मंडल, सुधीर राणा आदि उपस्थित थे।

पीरटांड़ : भाजपा ने मोनाटांड़ में कार्यक्रम किया। उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्याम प्रसाद सहित अन्य अतिथियों ने किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, मुन्ना उपाध्याय, बबलू सिंह, अरविद चंद्र राय, संतोष राणा, अम्बुज मोदक, मोहन राम, दीनदयाल सेन आदि थे।

देवरी : भाजपा मंडल इकाई ने प्रखंड मुख्यालय में सेमिनार किया। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अजय राय ने की। मुख्य अतिथि जिला कार्यसमिति सदस्य बनारस प्रसाद सिंह उपस्थित थे। इसमें सांसद अन्नपूर्णा देवी को मंत्री बनाने पर खुशी का इजहार करते हुए पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा की गई। मौके पर पंकज राम,अविनाश चंद्र राय, सत्यनारायण चौधरी, श्याम तिवारी, सच्चिदानंद तिवारी, महेंद्र सिंह, रामदेव हाजरा, बिनोद हेंब्रम, अग्नेशिस मरांडी, भगवान साव, अजीत रंजन, प्रदीप राय आदि उपस्थित थे।

तिसरी : तिसरी व चंदौरी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग बैठक की। तिसरी बरनवाल धर्मशाला में मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा की अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बैठक कर कार्यक्षेत्र व गांव में कोरोना टीका लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करने का निर्णय लिया। चंदौरी में मंडल अध्यक्ष रविन्द्र पंडित की अगुवाई में कन्या विद्यालय में कार्यकर्ताओं ने बैठक कर कोरोना का टीका लगाने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने पर जोर दिया। बैठक में लक्ष्मण मोदी,सांसद प्रतिनिधि सुनील साव, नरेश यादव, उदय साव, नागों यादव, कौलेश्वर सिंह, रामचंद्र यादव आदि उपस्थित थे।

गावां : पंचायत भवन गावां व माल्डा में भाजपा की ओर से सेमिनार किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद व संचालन मंडल महामंत्री मुन्ना सिंह ने किया। मुख्य वक्ता मनोज यादव ने कहा कि भारतवासी आज सुरक्षित हैं तो उसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। मौके पर सांसद प्रतिनिधि भगवान दास बरनवाल, विधायक प्रतिनिधि प्रह्लाद सिंह, महामंत्री मुन्ना सिंह, ललीत पांडेय, युवा अध्यक्ष मनोज सिंह, वहाब खान, राजेन्द्र चौधरी, राजकुमार यादव, राजेश कुमार, मनोज यादव, अजीत पांडेय आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी