भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने मनाई चुहरमल की जयंती

गिरिडीह भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से रविवार को शीतलपुर दलित बस्ती में बाबा चुहरम

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Apr 2021 06:02 PM (IST) Updated:Sun, 04 Apr 2021 06:02 PM (IST)
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने मनाई चुहरमल की जयंती
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने मनाई चुहरमल की जयंती

गिरिडीह : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से रविवार को शीतलपुर दलित बस्ती में बाबा चुहरमल की जयंती मनाई गई। मौके पर अतिथियों व अन्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि निवर्तमान मेयर सुनील पासवान ने कहा कि बाबा चुहरमल का जन्म चार अप्रैल 1919 को हिदी पंचांग के अनुसार चैत पूर्णिमा के दिन दुसाध जाति के एक किसान परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम नवीमल और माता का नाम रघुमति देवी था। उनका कर्म स्थल मोकामा टाल के चाराडीह में था। चुहरमल सामंती के विरुद्ध विद्रोह का प्रतीक थे। उन्होंने चाराडीह में सामंतों द्वारा लगाई गई आर्थिक नाकेबंदी का अपना संगठन बनाकर पुरजोर मुकाबला किया था। उस समय के जमींदार ने खेती करने के लिए उन्हें 100 बीघा भूमि पट्टा दिया था। उस जमीन पर सामंतों की नजर गड़ी हुई थी। बाबा चुहरमल ने अत्याचार का बदला लेने के लिए चाराडीह में युद्ध कला प्रशिक्षण केंद्र खोला था, जिसमें उन्होंने अपने समाज के लोगों को शस्त्र का प्रशिक्षण दिया और डट कर मुकाबला किया। विशिष्ट अतिथि अखिल झारखंड महासभा के गुज्जा हाजरा सहित अन्य लोगों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमित पासवान व संचालन राजेश दास ने किया। मौके पर चंदन दास, सुधीर पासवान, मनोज हाजरा, मनोज पासवान, जितेंद्र पासवान, खूबलाल पासवान, राजेंद्र पासवान, केशव मोहन आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी