भाजपा के सांसद व विधायक ने जनता को ठगा : विनोद

बिरनी भरकट्टा हाईस्कूल के प्रांगण में गुरुवार को भाकपा माले का 12वां प्रखंड सम्मेलन आ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 06:31 PM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 06:31 PM (IST)
भाजपा के सांसद व विधायक ने जनता को ठगा : विनोद
भाजपा के सांसद व विधायक ने जनता को ठगा : विनोद

बिरनी : भरकट्टा हाईस्कूल के प्रांगण में गुरुवार को भाकपा माले का 12वां प्रखंड सम्मेलन आयोजित किया गया। पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रयाग ठाकुर ने पार्टी के लाल झंडे को फहराते हुए शहीद साथियों को नमन किया। विधायक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 से लेकर 2019 तक बगोदर के सड़क निर्माण की एक भी सूची केंद्र सरकार को नहीं भेजी गई। इससे साफ जाहिर है कि भाजपा के सांसद व विधायक ने गिरिडीह की जनता को ठगने का काम किया है। भाजपा की सरकार जहां भी है जनता को परेशान किया गया है। कहा कि आज जनता के संघर्ष का परिणाम है कि उनके सहयोग से पूरे गिरिडीह जिले के 350 गांवों की सड़कों के निर्माण की सूची भेज दी गई है।

-संगठन पर हुई चर्चा : सम्मेलन के माध्यम से संगठन विस्तार और नए युवा साथियों को संगठन से जोड़ने के लिए विचार-विमर्श किया गया। इसके लिए गांवों में अभियान चलाकर सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया। वहीं माले के तमाम सहयोगी संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। इसी क्रम में अलग-अलग राजनीतिक दलों को छोड़कर दर्जनों लोगों ने भाकपा माले का दामन थामा। मौके पर पार्टी के जिला सचिव मनोज भक्त, जमुआ प्रखंड सचिव विजय पांडेय, किसान महासभा के नेता पूरन महतो, राज्य कमेटी सदस्य सीताराम सिंह, अशरेस तुरी, रामू बैठा, मुस्तकीम अंसारी, संतोष कुमार, मुमताज अंसारी, सुकदेव वर्मा, राजेश विश्वकर्मा, किरण कुमारी, कैलाश यादव, इम्तियाज अली, सहदेव यादव, इजरायल आंसरी, सूराजदेव तुरी, हीरामन यादव, पिटू यादव, समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी